Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

ग्रामीण विकास मंत्रालय नई दिल्ली के टीम ने बगरा में जानी आम लोगों की राय

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

न्यूज स्केल संवाददाता

सिमरिया(चतरा)। ग्रामीण विकास मंत्रालय नई दिल्ली द्वारा चतरा जिले को भूमि रिकॉर्ड के आधुनिक कार्यक्रम में बेहतर प्रदर्शन करने पर भूमि समान से नवाजा गया था। यह सम्मान देश के 75 जिलों को दिया गया। जिसमे झारखंड के नौ जिला के डीसी और एसी को सम्मानित किया गया। सम्मान मिलने के बाद ग्रामीण विकास मंत्रालय नई दिल्ली ने पूर्व और वर्तमान लैंड रिकॉर्ड की बाबत आम लोगों से राय जानने के लिए अनमोल कश्यप के नेतृत्व में एक इंपैक्ट स्टेटमेंट स्टडी के केंद्रीय टीम को भेजा है। टीम में शामिल सौरभ राज शर्मा, श्रेया, सैम्स हैदर और तूलिका 19 से 21 फरवरी तक जिले के चतरा और सिमरिया प्रखंड में आम लोगों से रूबरू होकर राय जानेंगे। मंगलवार को टीम ने सिमरिया अंचल के बगरा पंचायत सचिवालय में एक आम सभा की। जिसमें अंचलाधिकारी धर्मेंद्र कुमार दुबे की उपस्थिति में दो दर्जन से अधिक गांव के लोगों से मिलकर ऑनलाइन के पूर्व और वर्तमान में कौन आम लोगों के लिए सरल और बेहतर है, इस बाबत जानने की कोशिश की। टीम लीडर श्री कश्यप ने बताया कि भूमि ग्रामीण विकास मंत्रालय अदालती मामलों को कम करने, करप्शन को रोकने और भूमि विवाद को निपटाकर सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं को प्रभावी कार्य की जानकारी आम लोगों तक पहुंचाने के लिए कार्य कर रही है। ताकि आम ग्रामीण अधिक से अधिक सरकारी सुविधा पा सके। इसके अलावे डीआईएल, आरएमपी खेतों के आकार में सुधार, चकबंदी, सहकारी व सामुदायिक कृषि को बढ़ावा देने के प्रति संकल्पित है।इसी के तहत भूमि के स्वामीत्व, जमीन के रिकॉर्ड, भूमि नक्शा और दस्तावेजों को अपडेट करने का प्रयास किया गया है। जमीन का हेरफेर रोकने के लिए सभी लोगों के आधार कार्ड की तरह अलपिन नंबर तैयार किया गया है। इस नंबर से आपको जमीन से संबंधित सारी जानकारी उपलब्ध हो जाएगी। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए श्री दुबे ने बताया कि सिमरिया के लोगों को खतियान के सत्यापन प्रति के लिए जिला अभिलेखागार का चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा। इसके लिए सिमरिया अंचल में आधुनिक अभिलेखागार अपना काम शुरु कर दिया है। लोग अपना खतियान का सत्यापित प्रति जिला अभिलेखागार के तरह ही आवेदन देकर ले सकते है। कार्यक्रम में मुखिया चंपा देवी, अंचल निरीक्षक रामचंद्र साव, अमरलाल, अरुण कुमार, उमाशंकर सिंह, सुखदेव पासवान व लखन साव आदि उपस्थित थे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment