Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

झारखण्ड राज्य ग्रामीण बैंक ने लांच किया व्हाट्सएप नंबर

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

न्यूज स्केल संवाददाता

हंटरगंज(चतरा)। झारखंड राज्य ग्रामीण बैंक ने अपने कस्टमर्स के सुविधा हेतु व्हाट्स बैंकिंग सर्विस को लॉन्च किया है। इसके लिए उन्हें बैंक के नए सर्विस नंबर 8750960179 को अपने रजिस्टर मोबाइल से मैसेज करना होगा। ऐसे में अब बैंक के कस्टमर्स बिना ब्रांच गए बैंक से जुड़ी कुछ सर्विस का ऑनलाइन व्हाट्सएप पर इस्तेमाल कर सकेंगे। जेआरजीबी शाखा पाण्डेयपुरा के ऑफिसर मंटू कुमार, आकाश कुमार ने बताया कि कस्टमर्स व्हाट्सअप बैंकिंग के जरिए बड़ी ही आसानी से अपना बैंक बैलेंस चेक कर सकते हैं। इसके साथ ही वे अपना मिनी स्टेटमेंट, शिकायत विवरण एवं अन्य जानकारी भी प्राप्त कर सकते हैं। इसके लिए उन्हें बैंक के नए सर्विस नंबर 8750960179 को अपने मोबाइल में सेव करना होगा। उपरोक्त सेवाओं के लिए आपका मोबाइल बैंक में रजिस्टर्ड होना चाहिए।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment