न्यूज स्केल संवाददाता
मयूरहंड(चतरा)। मयूरहंड थाना क्षेत्र के दनदाहा घाटी व करमा बिरहोर टोला मोड़ के समीप जलनल योजना में उपयोग होने वाले पाइप लगभग छह माह से सड़क किनारे रखा हुआ है। जिसे तस्कर चोरी करने के उद्देश्य से एनएल 01 के 1427 ट्रक सड़क किनारे लगाकर लोड कर रहे थे। तभी आवाज सुनकर कंपनी का गार्ड जगा और पाइप चोरी करते देख अपने सुपरवाइज़र को सूचना दी। जिसके बाद होहल्ला सुनकर ग्रामीण घटना स्थल पर पहुंचे। ग्रामीणो को देख ट्रक व एस्कार्पियो छोड़ भागने में चोर सफल हुए। इसकी सूचना मयूरहंड थाने को दिया गया। तो सूचना पाते ही मयूरहंड के नए थाना प्रभारी राहुल सिंह ने घटना स्थल पर पहुंच कर पाइप लदे ट्रक एवं ड्राइवर समेत स्कार्पियो को जब्त कर लिया। घटना लगभग दो बजे रात्रि की है, बताया जा रहा है जिसके कारण जंगल व अंधेरा का फायदा उठाकर चोरी में शामिल अन्य कई लोग भागने में सफल रहे। ग्रामीणों व पुलिस की तत्परता से पाईप चोरी होने से बचाया गया। स्कार्पियो ड्राइवर ने बताया की पाइप चोरी करने की जानकारी मुझे नहीं है, गाडी बुक लेकर हम आए थे।पुलिस ने थाना कांड संख्या 13/2024 दर्ज कर ड्राइवर बिष्णु भगवान सिंह को न्यायिक हिरासत में भेजा। वहीं वाहन को चिन्हित कर मामले के उदभेदन में पुलिस जुट गई है।



















Total Users : 1083134
Total views : 2887759