झारखण्ड/गुमला -गुमला वन विभाग के द्वारा खुखराडीह और इंजनी गांव में पेड़ पौधे के संरक्षण को लेकर ग्रामीणों के साथ रविवार को दिन के 1 बजे बैठक किया गया। बैठक में पेड़ पौधों के संरक्षण, जल संरक्षण, भूमि संरक्षण,जीव जंतु संरक्षण,अवैध वृक्षों की कटाई, अवैध चराई,अवैध अतिक्रमण, जंगलों में आग ना लगाना,जैसे कई विषयों को पर लोगों को जानकारी दी गई। कोई सभी ने एक स्वर में पेड़ पौधे के संरक्षण को लेकर नारा लगाया।मौके पर विभाग समन्वयक अनिरुद्ध चौबे ने कहा कि वन है तो जीवन है। हम सभी को वनों की रक्षा करना दायित्व है। क्योंकि वनो से पेड़ कटेगी तो जीव जंतु सहित मनुष्य जाति को जीवन में कई परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। हमें मिलजुल कर संरक्षण करने की जरूरत है। वनों में आग लगने से कई छोटे-छोटे जीव जंतु पौधे की हानि होती है।जब छोटे-छोटे पौधे ही नहीं होंगे तो वह पेड़ कैसे बनेगा।मौके पर संदीप उरांव,सूदन दाउद किंडो, सुनील मिंज साहित कई महिला पुरुष उपस्थित थे।
वन बिभाग गुमला द्वारा खुखराडीह और इंजनी गाँव मे पेड़ पौधे के संरक्षण को लेकर ग्रामीणों के साथ की गई बैठक*
By Ajay Sharma
On: February 18, 2024 8:01 PM
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now


















Total Users : 1119428
Total views : 2938007