Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

Chatra/Mayurhand: शिक्षकों को दिया गया निपुण भारत मिशन के तहत प्रशिक्षण 

On: March 3, 2023 9:22 PM
Follow Us:
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

शिक्षकों को दिया गया निपुण भारत मिशन के तहत प्रशिक्षण 

 

मयूरहंड(चतरा)ः मयूरहंड प्रखंड क्षेत्र के राजकीयकृत मध्य विद्यालय मंधैनियां सीआरसी में निपुण भारत मिशन के तहत आयोजित शिक्षकों का चार दिवसीय गैर आवासीय प्रशिक्षण शुक्रवार को संपन्न हो गया। चार दिवसीय प्रशिक्षण में प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों के चालीस शिक्षक शामिल थे। प्रशिक्षण में प्रशिक्षकों ने बताया कि निपुण भारत मिशन भारत सरकार का महत्वाकांक्षी अभियान है। 22 सप्ताह के इस कार्यक्रम में कक्षा एक से तीन तक के बच्चों को बुनियादी शिक्षा मुहैया करवाना है। शिक्षकों को निर्धारित कार्यक्रम के तहत प्रतिदिन बच्चों को पढ़ाना है। इसके लिए शेड्यूल निर्धारित कर दिया गया है।मिशन के लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए 22 सप्ताह का समय दिया गया है। प्रत्येक सप्ताह पढ़ाने का प्लान भी सरकार द्वारा निर्धारित किया गया है। शिक्षक बिकास कुमार, अमित कुमार रजवार, उमेश कुमार महतों एवं इंद्रदेव साव ने शिक्षकों को प्रशिक्षण दिया। प्रशिक्षण की निगरानी बीपीओ जुनिका हेम्ब्रम के द्वारा की गई। मौके पर सीआरपी राजेश कुमार सिंह, सहायक शिक्षक शलेश कुमार सिंह, गोपाल सिंह, एकराम सिंह, मालिक बाबू, मकुंद यादव, कुलदीप रविदास समेत अन्य शिक्षक उपस्थित थे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

50 किसानों के बीच निःशुल्क जैविक खाद व कीटनाशक का वितरण, फसल सुरक्षा कार्यक्रम के तहत किसानों को आत्मनिर्भर बनाने की पहल

रामनवमी महासमिति का गठन, बिनोद बने अध्यक्ष, भव्य आयोजन की तैयारी तेज, अखाड़ों को दी गई विशेष जिम्मेदारी

ईद, सरहुल व रामनवमी को लेकर जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक, उपायुक्त ने सौहार्द बनाए रखने की अपील, प्रशासन अलर्ट मोड में

भारी वाहनों से लिगा भीषण जाम, एंबुलेंस भी फंसी, 15 मिनट तक सायरन बजता रहा, लोगों की पहल से खुला रास्ता

भव्य कलश यात्रा के साथ चौती नवरात्र महोत्सव का शुभारंभ, राम मंदिर में 201 श्रद्धालुओं ने निकाली शोभायात्रा, गूंजा ‘जय माता दी’

लक्षणपुर डैम में डूबे युवक की मौत, परिवार का बुझा चिराग, घंटों की मशक्कत के बाद निकाला गया छोटू, अस्पताल में डॉक्टरों ने किया मृत घोषित

नवरात्र में उमड़ी आस्था की भीड़, यातायात व्यवस्था पर बढ़ा दबाव, थाना प्रभारी खुद उतरे सड़क पर, लोगों से की सहयोग की अपील

आंदोलनकारियों को मिला कार्यालय, वर्षों का संघर्ष हुआ सफल, जलछाजन कैंपस की चाबी मिलने से खुशी, जल्द होगा सम्मान

प्रतिभा का परचमः 19 में 13 छात्र नवोदय में चयनित, स्कूल की बड़ी उपलब्धि, अभिभावकों व शिक्षकों में खुशी की लहर

रामनवमी को लेकर प्रशासन सतर्क, बैठक में दिए गए कई दिशा-निर्देश, भीड़ नियंत्रण, ट्रैफिक और सुरक्षा व्यवस्था पर विशेष जोर

नाबालिग से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार कर भेजा गया जेल, पुलिस की त्वरित कार्रवाई, पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज

 *पर्व त्योहार को लेकर गुमला नगर परिषद अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष द्वारा पीडब्ल्यूडी बाउंड्री वॉल के बाहर सब्जी मार्केट विक्रेताओं को हटाने के लिए प्रशासन द्वारा किए गए गड्ढे को भराई कार्य किया गया*

Leave a Comment