Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

शहीद पुलिस कर्मियों के परिजनों का बड़ा आरोप, कहा लाठी के भरोसे जवानों को पोस्ता खेती नष्ट करने भेजा गया

On: February 8, 2024 9:21 PM
Follow Us:
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

न्यूज स्केल डेस्क
रांची/चतरा। टीएसपीसी मुठभेड़ में शहीद चतरा जिला बल के आरक्षी सिकंदर सिंह और सुकन राम के परिजनों ने पुलिस पदाधिकारियों पर लापरवाही का गंभीर आरोप लगाया है। आरोप है कि सदर थाना प्रभारी शिव प्रकाश कुमार, प्रशिक्षु डीएसपी सह वशिष्ठ नगर थाना प्रभारी वसीम रजा और अवर निरीक्षक परमानंद मेहरा की लापरवाही के कारण ही इतनी बड़ी घटना घटी। आरोप है कि बैरियो जंगल अति उग्रवाद प्रभावित क्षेत्र है। लेकिन पोस्ता खेती नष्ट करने के लिए लाठी बल के जवानों को भेजा गया था। जबकी जवानों ने उक्त क्षेत्र में जाने से पहले मना भी किया था। परंतु पुलिस पदाधिकारियों ने एक नही सुनी और अवैध पोस्ता खेती उन्मूलन में भेज दिया। जिसके कारण दोनो शहीद हो गए। शहीद आरक्षी सिकंदर सिंह के भाई प्रवीण सिंह ने डीजीपी अजय कुमार सिंह से तीनों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करते हुए बर्खास्त करने की मांग की है। वहीं डीजीपी ने आश्वस्त करते हुए कहा कि मामले की पूरी निष्पक्षता से जांच की जाएगी। जांच में दोषी पाए जाने पर संबंधित पुलिस पदाधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now
---Advertisement---

और पढ़ें

रिश्तों का बोझ, सालों का तनाव और एक रात का फैसला

इश्क, साजिश और खून: भरोसे की रात में रची गई खौफनाक हत्या

प्यार, जलन और साजिश: रिश्तों की आड़ में रची गई मौत की कहानी

संपूर्ण विकास का संकल्प, नीति आयोग के ‘संपूर्णता अभियान 2.0’ का भव्य शुभारंभ

एटीएम में फंसा कार्ड, दीवार पर लिखा नंबर बना जाल, 31 हजार की शातिर ठगी

तीन दिन से रहस्यमय ढंग से लापता युवक, परिजन परेशान, पुलिस जांच में जुटी

प्यार बना मौत की वजह! पूर्व पति ने पत्नी की गोली मारकर हत्या की, मां की लाश, बेटी की चीख… वारदात ने झकझोरा जिला

आंगनबाड़ी केंद्र डाढ़ा में सहायिका चयन को लेकर ग्राम सभा, नीलू कुमारी का हुआ चयन

योजनाओं की समीक्षा बैठक, लापरवाही पर 7 रोजगार सेवकों का मानदेय कटा

लूक स्मार्ट सैलून का भव्य उद्घाटन, जनप्रतिनिधियों ने किया दीप प्रज्वलन

पांच दिनों से हाथी का आतंक, घर-खेत तबाह, ग्रामीण दहशत में

ऑनलाइन दोस्ती से डिजिटल शोषण तक, नाबालिग से दुष्कर्म, अश्लील वीडियो वायरल करने का आरोप—मां-बहनों सहित युवक पर केस

Leave a Comment