Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

डायन प्रथा जागरूकता रथ को उपायुक्त ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना, कहा डायन प्रथा को खत्म करने के उद्देश्य से निकाली गई है जागरूकता रथ

On: February 2, 2024 10:01 PM
Follow Us:
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

न्यूज स्केल संवाददाता
चतरा। महिला बाल विकास विभाग एवं सामाजिक सुरक्षा विभाग झारखण्ड रांची के निर्देश के आलोक में शुक्रवार को समाहरणालय परिसर से उपायुक्त अबु इमरान ने दो डायन प्रथा जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह जागरूकता रथ जिले के सुदूरवर्ती ग्रामीण क्षेत्रों, विभिन्न प्रखण्डों के हाट बाजरों, भीड़ भाड़ वाले स्थानों पर रोस्टर अनुसार घूम-घूम कर आम जनों को जागरूक करने का कार्य करेगी। ताकि सामाज में व्याप्त इस कुप्रथा के प्रति लोगों में जागरूकता लाया जा सके। बताया गया कि धारा 3 के तहत डायन की पहचान करने वाले व्यक्ति को 03 माह का कारावास अथवा 1000 (एक हजार) का जुर्माना अथवा दोनो। धारा-4 के तहत प्रताड़ित करने का हर्जाना 06 (छः) माह तक का कारावास अथवा 2000 (दो हजार) का जुर्माना अथवा दोनो। धारा-5 के तहत डायन का पहचान के दुष्प्रेरण 03 माह का कारावास अथवा 1000 (एक हजार) का जुर्माना अथवा दोनो सजा दण्डित किया जा सकता है। मौके पर उप विकास आयुक्त उत्कर्ष गुप्ता, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी सुरजमुनि कुमारी समेत जिले अन्य विभागों के पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित थे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now
---Advertisement---

और पढ़ें

ऑनलाइन दोस्ती से डिजिटल शोषण तक, नाबालिग से दुष्कर्म, अश्लील वीडियो वायरल करने का आरोप—मां-बहनों सहित युवक पर केस

लापता बच्ची नेहा कुमारी टोप्पो का 5 दिन बाद भी सुराग नहीं, पुलिस ने सूचना देने पर ₹21,000 इनाम की घोषणा, इश्तेहार जारी

आदिवासी समन्वय समिति ने उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन* 

नवाडीपाड़ा स्कूल में कल्चरल एक्सचेंज प्रोग्राम का हुआ भव्य आयोजन

नगर परिषद अध्यक्ष प्रत्याशी  अनिल उराँव के चुनावी कार्यालय का हुआ उदघाटन

एनएच-33 यानी राॅंची-टाटा मार्ग सड़क किनारे खड़े एक खाली ट्रक में अचानक लगी भीषण आग

जेएमएस स्कूल द्वारा तीन दिवसीय शैक्षिक यात्रा का हुआ आयोजन

अंधविश्वास का खतरनाक चेहरा, मंदिर में कथित नरबलि की साजिश, तीन नाबालिगों को बचाया गया

वार्ड 11 व 01 में कांग्रेस समर्थित प्रत्याशी संतोष उरांव के पक्ष में बैठक आयोजित

दो नाबालिगों की संदिग्ध आत्महत्या से सनसनी, प्रेम संबंध को लेकर पारिवारिक दबाव बना मौत की वजह?

मनरेगा लोकपालों को नहीं मिला सेवा विस्तार, 15 जिलों में शिकायत निवारण व्यवस्था पर मंडराया संकट

नगर परिषद निर्वाचन 2026: 23 को मतदान, 27 को मतगणना, प्रेस कॉन्फ्रेंस में उपायुक्त ने साझा की तैयारियों की पूरी तस्वीर

Leave a Comment