Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

कैरो में राष्ट्रीय त्योहार गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया

On: January 28, 2024 5:33 PM
Follow Us:
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

कैरो/लोहरदगा: 75 वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर शुक्रवार को प्रखण्ड क्षेत्र में राष्ट्रीय त्योहार गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।इस अवसर पर प्रखण्ड परिसर में प्रमुख श्रीराम उराँव, थाना परिसर में थाना प्रभारी संखनाथ उराँव,डॉक्टर अनुग्रह नरायन प्लस टू उच्च विधालय में प्रधानचार्य गणेश कुमार शास्त्री,राजकीय उत्क्रमित उर्दू विधालय गराडीह में प्रधानध्यापक देवनन्दन नायक, राजकीय प्राथमिक विद्यालय पचागाई में प्रधानाध्यापक सिवपुजन पासवान,हेवेन पब्लिक स्कूल कैरो में निदेशक अफरोज आल,सीबीएन पब्लिक स्कूल में प्रिंसिपल सुमेर कुमार सिंह,बिजली सबेस्टेशन में उपप्रमुख मधुलिका रानी, उप स्वास्थ्य केंद्र में डॉक्टर राकेश प्रसाद, चांदनी चौक में मौलाना आजाद वेलफेयर सोसायटी के सदर महताब आलम के साथ साथ विभिन्न सरकारी व गैरसरकारी संस्थानों व राजनैतिक दलों के मुख्यालयों में उनके प्रमुखों द्वारा झंडोतोलन किया गया।इस अवसर पर हेवेन पब्लिक स्कूल में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया।बच्चों ने विभिन्न तरह के कार्यक्रम प्रस्तुत कर देश की एकता और अखंडता को प्रस्तुत किया।कार्यक्रम में कल्चरल और देश भक्ति के कई प्रोग्राम बच्चों द्वारा पेश किए। देश भक्ति की कविताएं, भाषण और देशभक्ति के गीत प्रस्तुत किए गए।वहीं प्रखंड प्रशासन के द्वारा प्रखंड क्षेत्र के हनहट मे प्रखंड विकास पदाधिकारी पवन कुमार महतो की अध्यक्षता मे झंडोत्तोलन सह सद्भावना समारोह का किया गया आयोजन।इस समारोह मे प्रखंड विकास पदाधिकारी पवन कुमार महतो एवं थाना प्रभारी शंखनाथ उराँव के द्वारा जिला शांति समिति के सद्स्य नजीर आलम खान, शरत कुमार विद्यार्थी,व सुरज मोहन साहू को शाल एवं मोमेंटो देकर प्रखंड क्षेत्र मे शांति सौहार्द बनाये रखने मे अहम भूमिका निभाने पर सम्मानित किया गया।मौके पर प्रखण्ड विकास पदाधिकारी ने कहा संविधान के उल्लेखित नियम व कानुन को हम सभी का पालन करना मुख्य कर्तब्य है।आज के दिन हम सभी को देश की एकता,अखण्डता व सम्प्रभुता को अक्षुण्ण बनाये रखने हेतु हम सबको तिरंगे के नीचे संकल्प लेने की आवश्यकता है। इस मौके पर बिससूत्री अध्यक्ष अनीस अहमद खान, उपाध्यक्ष बुधवा उराँव, राजेन्द्र महतो, शरत कुमार विद्यार्थी, मजूल अंसारी, सुरेश राम, जगदीश प्रसाद यादव, मो. सनाउल्लाह, मनोज उराँव,अनिता सिंकू,प्रवीण साहू,बलराम साहू, मो. सजाद, जमील अख्तर, अख्तर अंसारी, धनपत उराँव,समीद अंसारी,नाजिर आलम खान आदि उपस्थित थे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now
---Advertisement---

और पढ़ें

लापता बच्ची नेहा कुमारी टोप्पो का 5 दिन बाद भी सुराग नहीं, पुलिस ने सूचना देने पर ₹21,000 इनाम की घोषणा, इश्तेहार जारी

आदिवासी समन्वय समिति ने उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन* 

नवाडीपाड़ा स्कूल में कल्चरल एक्सचेंज प्रोग्राम का हुआ भव्य आयोजन

नगर परिषद अध्यक्ष प्रत्याशी  अनिल उराँव के चुनावी कार्यालय का हुआ उदघाटन

एनएच-33 यानी राॅंची-टाटा मार्ग सड़क किनारे खड़े एक खाली ट्रक में अचानक लगी भीषण आग

जेएमएस स्कूल द्वारा तीन दिवसीय शैक्षिक यात्रा का हुआ आयोजन

अंधविश्वास का खतरनाक चेहरा, मंदिर में कथित नरबलि की साजिश, तीन नाबालिगों को बचाया गया

वार्ड 11 व 01 में कांग्रेस समर्थित प्रत्याशी संतोष उरांव के पक्ष में बैठक आयोजित

दो नाबालिगों की संदिग्ध आत्महत्या से सनसनी, प्रेम संबंध को लेकर पारिवारिक दबाव बना मौत की वजह?

मनरेगा लोकपालों को नहीं मिला सेवा विस्तार, 15 जिलों में शिकायत निवारण व्यवस्था पर मंडराया संकट

नगर परिषद निर्वाचन 2026: 23 को मतदान, 27 को मतगणना, प्रेस कॉन्फ्रेंस में उपायुक्त ने साझा की तैयारियों की पूरी तस्वीर

राजकीय इटखोरी महोत्सव 2026 की तैयारियों की समीक्षा, उपायुक्त की अध्यक्षता में बैठक, सुरक्षा से लेकर ड्रोन शो तक पर दिए गए निर्देश

Leave a Comment