Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

*प्रजापति ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय गुमला शाखा द्वारा राममंदिर एवं प्राण प्रतिष्ठा को लेकर कार्यक्रम आयोजित किया गया*

On: January 22, 2024 7:06 PM
Follow Us:
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

झारखण्ड/गुमला -प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के पालकोट रोड, गुमला स्थित शाखा में अयोध्या में नवनिर्मित श्री राम मंदिर के प्रान प्रतिष्ठा के अवसर पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर संस्थान की प्रभारी ब्र.कु. शांति दीदी ने सूराज से रामराज्य विषय पर संबोधित करते हुए कहा कि जब प्राचीन भारत के तीर्थ का उल्लेख होता है, तब उसमें सर्वप्रथम अयोध्या का ही नाम आता है। भगवान श्री राम की जन्म भूमि अयोध्या की संस्कृति को जन-जन तक पहुंचाने की अयोध्या महोत्सव की मुहिम जारी है। हमें रामराज की स्थापना में सहयोग करना है तो हमें त्याग तपस्या स्नेह के साथ सकारात्मक का ध्यान रखना आवश्यक है। जैसे हीरा कोयले की खान में मिलता है, कोई हीरा ढूंढने जाता है तो वह कोयले के कालेपन को नहीं देखता बल्कि उसकी चमक पर उसका ध्यान रहता है। तब वह हीरा को ढूंढ पाता है ।सामान्य व्यक्ति अगर ढूंढने जाए तो उसे उसकी चमक दिखाई नहीं पड़ती। चारों तरफ से काला ही काला नजर आता है। इसीतरह हमें भी समाज में सकारात्मक दृष्टिकोण रखने की आवश्यकता है। और हमें नकारात्मकता को अपने जीवन में स्थान नहीं देना चाहिए, नहीं तो हमारे मन में गुस्सा ,चिड़चिड़ापन, दूसरे पर उंगली करना इत्यादि अवगुण समाये रहते हैं। परिणाम स्वरूप हमें हीरे की परख नहीं हो पाएगी। इसलिए इन सद्गुणों के द्वारा ही हमें व्यावहारिक कुशलता लानी है। यदि किसी प्रकार का नेगेटिव दिखाई भी पड़ता है तो हमें उसे समझ कर सकारात्मक की तरफ बढ़ना चाहिए। इन्हीं सद्गुणों के माध्यम से हम रामराज की कल्पना को साकार कर पाएंगे। उपस्थित संस्थान के सभी भाई बहनों ने राम राज्य की कल्पना को साकार करने के लिए स्वयं के अंदर सदगुण को धारण करने का संकल्प किया।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now
---Advertisement---

और पढ़ें

लापता बच्ची नेहा कुमारी टोप्पो का 5 दिन बाद भी सुराग नहीं, पुलिस ने सूचना देने पर ₹21,000 इनाम की घोषणा, इश्तेहार जारी

आदिवासी समन्वय समिति ने उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन* 

नवाडीपाड़ा स्कूल में कल्चरल एक्सचेंज प्रोग्राम का हुआ भव्य आयोजन

नगर परिषद अध्यक्ष प्रत्याशी  अनिल उराँव के चुनावी कार्यालय का हुआ उदघाटन

एनएच-33 यानी राॅंची-टाटा मार्ग सड़क किनारे खड़े एक खाली ट्रक में अचानक लगी भीषण आग

जेएमएस स्कूल द्वारा तीन दिवसीय शैक्षिक यात्रा का हुआ आयोजन

वार्ड 11 व 01 में कांग्रेस समर्थित प्रत्याशी संतोष उरांव के पक्ष में बैठक आयोजित

दो नाबालिगों की संदिग्ध आत्महत्या से सनसनी, प्रेम संबंध को लेकर पारिवारिक दबाव बना मौत की वजह?

मनरेगा लोकपालों को नहीं मिला सेवा विस्तार, 15 जिलों में शिकायत निवारण व्यवस्था पर मंडराया संकट

नगर परिषद निर्वाचन 2026: 23 को मतदान, 27 को मतगणना, प्रेस कॉन्फ्रेंस में उपायुक्त ने साझा की तैयारियों की पूरी तस्वीर

राजकीय इटखोरी महोत्सव 2026 की तैयारियों की समीक्षा, उपायुक्त की अध्यक्षता में बैठक, सुरक्षा से लेकर ड्रोन शो तक पर दिए गए निर्देश

शेरू सिंह के निधन पर विधायक ने जताया शोक, परिजनों से मिलकर दी सांत्वना, कहा होनहार युवक का जाना हृदयविदारक

Leave a Comment