Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

*मकर संक्रांति के अवसर पर गुटवा परसाटोली कोयल नदी किनारे जतरा सह सांस्कृतिक कार्यक्रम का हुआ आयोजन*

On: January 14, 2024 4:33 PM
Follow Us:
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

*

झारखण्ड/गुमला- मकर संक्रांति के अवसर पर रविवार को जतरा सह सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन गटवा परसा टोली कोयल नदी किनारे किया गया। जतरा सह सांस्कृतिक कार्यक्रम का शुभारंभ बदरी पंचायत के मुखिया फिरंगी उराव व अन्य अतिथियों ने संयुक्त रूप से पिता काटकर किया। इस क्रम में कलाकारों द्वारा नागपुरी ठेठ जैसे कई गीतों पर नृत्य व गीत की शानदार प्रस्तुती किया गया। इसके साथ ही जतरा में खिलौने मिठाइयां की दुकानें सजी जहां जतरा देखने आए लोगों ने खूब खरीदारी की और कार्यक्रम का जमकर लुफ्त उठाया वही कई लोगो ने नृत्य भी किया। मौके पर पंचायत के मुखिया फिरंगी उराव ने कहा कि मकर संक्रांति के अवसर पर हर साल की भांति इस साल भी जतरा सह सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया है आप सभी लोग शांतिपूर्ण तरीके से कार्यक्रम का लुफ्त उठाएं जतरा लगने से आपसी मेल मिलाप बढ़ता है।लोग एक दूसरे जगह से आकर अपने परिजनों सगे संबधियो दोस्तो से मिलते हैं अपसे सुख-दुख को बाटते है।जतरा के धरोहर को हम सभी को आगे बढ़ाने की जरूरत है। मौके पर सुनील सिंह,शंकर गोप, अनुज महली,मेघनाथ सिंह,संजू गोप,अर्जुन मुंडा,पंकज गोप,सुबोध सिंह,श्याम गोप,रोहित उराव सहित कई ग्रामीण महिला पुरूष उपस्थित थे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now
---Advertisement---

और पढ़ें

प्यार, जलन और साजिश: रिश्तों की आड़ में रची गई मौत की कहानी

संपूर्ण विकास का संकल्प, नीति आयोग के ‘संपूर्णता अभियान 2.0’ का भव्य शुभारंभ

एटीएम में फंसा कार्ड, दीवार पर लिखा नंबर बना जाल, 31 हजार की शातिर ठगी

तीन दिन से रहस्यमय ढंग से लापता युवक, परिजन परेशान, पुलिस जांच में जुटी

प्यार बना मौत की वजह! पूर्व पति ने पत्नी की गोली मारकर हत्या की, मां की लाश, बेटी की चीख… वारदात ने झकझोरा जिला

आंगनबाड़ी केंद्र डाढ़ा में सहायिका चयन को लेकर ग्राम सभा, नीलू कुमारी का हुआ चयन

योजनाओं की समीक्षा बैठक, लापरवाही पर 7 रोजगार सेवकों का मानदेय कटा

लूक स्मार्ट सैलून का भव्य उद्घाटन, जनप्रतिनिधियों ने किया दीप प्रज्वलन

पांच दिनों से हाथी का आतंक, घर-खेत तबाह, ग्रामीण दहशत में

लापता बच्ची नेहा कुमारी टोप्पो का 5 दिन बाद भी सुराग नहीं, पुलिस ने सूचना देने पर ₹21,000 इनाम की घोषणा, इश्तेहार जारी

आदिवासी समन्वय समिति ने उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन 

नवाडीपाड़ा स्कूल में कल्चरल एक्सचेंज प्रोग्राम का हुआ भव्य आयोजन

Leave a Comment