जेबीकेएसएस की हुई हत्वपूर्ण बैठक, प्रखंड मंडली बनाई गई सूची

0
273

जेबीकेएसएस की हुई हत्वपूर्ण बैठक, प्रखंड मंडली बनाई गई सूची

कुंदा(चतरा)। शुक्रवार को कुंदा प्रखंड मुख्यालय स्थित देवी मंडप प्रागण में झारखंडी भाषा खतियान संघर्ष समिति की महत्वपूर्ण बैठक हुई। जिसकी अध्यक्षता बसंत व संचालन उपेंद्र भोक्ता ने किया। बैठक में पंचायत स्तर तक संगठन को मजबूत और आगामी लोकसभा चुनाव की तैयारी को लेकर प्रखंड संयोजक मंडली की सूची तैयार की गई। वही जेबीकेएसएस के प्रखंड अध्यक्ष लोकनाथ महतो ने बताया कि चयनित प्रखंड संयोजक मंडली की घोषणा केंद्रीय अध्यक्ष जयराम महतो के द्वारा की जाएगी। बैठक में मुख्य रूप से जिला प्रभारी दिनेश साहू, माही पटेल, गुड्डू अंसारी, अशोक भारती, संदीप यादव, गोपाल यादव, अशोक यादव, रंजीत भोक्ता, रंजय पासवान, जगदीश भारती, संजय यादव, सुमन दास, रमेश महतो, अखिलेश दास, अमलेश यादव समेत दर्जनों लोग उपस्थित थे।