Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

डीलरों के अनिश्चितकालीन हड़ताल से खाद्य आपूर्ति सेवा बाधित

On: January 9, 2024 9:18 PM
Follow Us:
---Advertisement---
ADS'
WhatsApp Group Join Now

डीलरों के अनिश्चितकालीन हड़ताल से खाद्य आपूर्ति सेवा बाधित

टंडवा (चतरा)। पिछले 9 दिनों दिनों से ऑल इंडिया फेयर प्राइस शॉप डीलर्स फेडरेशन के आह्वान पर टंडवा प्रखंड डीलर संघ के अनिश्चितकालीन हड़ताल में चले जाने से लाभुकों के बीच खाद्यान्न वितरण सेवा बाधित है। जिससे सुदूरवर्ती गांवों के लाभुक परेशान हैं। मामले में प्रखंड अध्यक्ष परमानंद पांडेय ने बताया कि लगभग दो वर्षों से पूरे देश में डीलरों द्वारा तीन सौ रुपये प्रति क्विंटल कमीशन या तीस हजार रुपए मानदेय देने, अनुकम्पा के नियमों को पूर्ववत करने, पीएमजीकेएवाई के 10-12 महीने का बकाया कमीशन, पॉश मशीन में 2 जी के जगह 5 जी की सुविधा मुहैया कराने आदि मांगें सरकारों से लगातार की जा रही थी। पर सरकार का दमनात्मक व उदासीन रवैया से क्षुब्ध होकर डीलर्स फेडरेशन के बैनर तले देश भर में डीलर आंदोलन करने को मजबूर हुवे हैं। सकारात्मक पहल होते हीं सभी नियमित कार्य पर लौट आयेंगे। वहीं डीलरों के प्रति सहानुभूति व्यक्त करते हुवे अनुमंडल सांसद प्रतिनिधि रमेश राणा ने कहा कि हड़ताल में जाने से लाभुकों के बीच खाद्यान्नों की आपूर्ति पर जारी अनिश्चितता समाप्त होनी चाहिए।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now
---Advertisement---

और पढ़ें

हाथी खदेड़ने निकली वन विभाग की टीम पर कंटेनर की टक्कर, दो की मौत, कई घायल

शिव मंदिर के पुजारी दिनेश्वर पांडेय का आकस्मिक निधन, गांव में शोक की लहर

महाशिवरात्रि को लेकर शांति समिति की बैठक, विधि-व्यवस्था बनाए रखने पर जोर

कैलाश धाम बेला में 15 दिवसीय ऐतिहासिक बर्तन मेला आज से, विधायक करेंगे उद्घाटन

6.5 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, एनडीपीएस एक्ट के तहत भेजे गए जेल

पीसीसी पथ का जिला परिषद सदस्या ने किया उद्घाटन

ग्राहक सेवा केंद्र संचालकों के बीच मारपीट, एक घायल; पुलिस जांच में जुटी

आईएफसी कार्यालय में चोरी, लाखों के उपकरण गायब; पुलिस जांच में जुटी

रफ्तार का कहरः तीन अलग-अलग सड़क हादसों में 9 घायल, 4 की हालत गंभीर

युवा समाजसेवी शेरू सिंह के दशकर्म में उमड़ी भीड़, जनप्रतिनिधियों ने दी श्रद्धांजलि

उपायुक्त ने मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन को राजकीय इटखोरी महोत्सव 2026 में किया आमंत्रित

28 फरवरी को मां भद्रकाली मंदिर परिसर में बुंदेल समाज का प्रतिभा सम्मान समारोह, तैयारी बैठक संपन्न

Leave a Comment