मुखिया व विधायक प्रतिनिधि के पिता के दशकर्म में शामिल हुए जनप्रतिनिधि व नेताओं, दिवंगत को दी श्रद्धांजलि

0
241

मुखिया व विधायक प्रतिनिधि के पिता के दशकर्म में शामिल हुए जनप्रतिनिधि व नेताओं, दिवंगत को दी श्रद्धांजलि

मयूरहंड(चतरा)। प्रखंड मुख्यालय की मुखिया मृदुला देवी के ससुर सह विधायक प्रतिनिधि अनिल कुमार सिंह के दिवंगत पिता श्री सिंह के दशकर्म में शनिवार को भारी संख्या में जनप्रतिनिधि व नेता आदि शामिल हुए। दिवंगत लगभग 107 वर्ष के थे। इसी माह उन्हे प्रखंड विकास पदाधिकारी साकेत कुमार सिन्हा थाना प्रभारी साकेत कुमार सिंह ने प्रखंड के वरिष्ठ नागरिक का सम्मान से सम्मानित किया था। चुकी स्वतंत्र भारत के पहले चुनाव से मतदान करते आ रहे थे। उम्र भर वे बगैर चस्मा के राम राम लिखा करते थे। दशकर्म में पूर्व मंत्री गिरिनाथ सिंह, गोपाल सिंह, जिप उपाध्यक्ष बिरजू तिवारी, जिप प्रत्याशी सौरभ कुमार सिंह, प्रदीप कुमार सिंह, पूर्व मुखिया श्याम कुमार सिंह, सांसद प्रतिनिधि पिंटू कुमार सिंह, रामदहीन सिंह, समेत इटखोरी, चौपारण, हजारीबाग, चतरा, कोडरमा, रांची क्षेत्र के कई गणमान्य लोग पहुंचकर दिंवगत को श्रद्धांजलि अर्पित किया।