सड़क दुर्घटना में तीन गंभीर रूप से घायल, तीनों रेफर

0
140

सड़क दुर्घटना में तीन गंभीर रूप से घायल, तीनों रेफर

इटखोरी(चतरा)। इटखोरी प्रखंड मुख्यालय स्थित जय प्रकाशनगर हीरो शोरूम के पास सड़क दुर्घटना में तीन व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए। तुरंत सभी घायलों को ग्रामीणों के सहयोग से ऑटो से इलाज के लिए स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया। घायलों में इटखोरी प्रखंड के परसौनी निवासी 43 वर्षीय मिलन सिंह पिता श्याम सिंह, सोनासिमर निवासी 65 वर्षीय हलधर सिंह व मयूरहंड प्रखंड के उपरौंध निवासी 35 वर्षीय अहमद अंसारी शामिल हैं। मिली जानकारी के अनुसार मारुती इको चौपारण कीओर से आ रहा था और दोनों मोटरसाईकिल सवार इटखोरी से चौपारण की और जा रहे थे, उसी बिच इको अनियंत्रित हो पहले अहमद अंसारी टक्कर मारा, उसके कुछ ही दुरी पर मिलन सिंह को और पैदल जा रहे हलधर सिंह को भी अपने चपेट में ले लिया। जिसमें तीनों व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए। तीनो को चपेट में लेने के बाद वाहन एक पेड में जा टकराया। ड्राइवर अवधेश यादव ने बताया की वह चौपारण से अपने घर रांची जा रहा था की बीच में वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया। तीनों घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए हजारीबाग रेफर कर दिया गया।