Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

*24 दिसंबर से लापता व्यक्ति को लेकर गुमला जिले के करंज थाना में दर्ज मामले का पुलिस ने किया खुलासा- चचेरे भाई से चल रहा था जमीन विवाद दिया गया हत्याकांड को अंजाम* *जमीन विवाद में ताना-बाना बुना गया और माल ढुलाई के लिए बुलाकर दिलीप सिंह की हत्या कर शव जमीन में दफन कर दिया गया था – चरेरे भाई ने जमीन विवाद को लेकर कराई हत्या एक गिरफ्तार अन्य की तलाश जारी पिक अप वाहन सहित खुन लगा कपड़ा, मिट्टी पत्थर बरामद*

On: January 4, 2024 6:26 PM
Follow Us:
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

झारखण्ड/गुमला -24 दिसंबर से लापता व्यक्ति की हत्या कांड का उद्भेदन आरोपी गिरफतार – पिक अप सहित, हत्याकांड में उपयोग पत्यर, कपड़े,खुन लगा कपड़ा बरामद – मृतक दिलीप सिंह और शिव कुमार सिंह के बीच जमीन विवाद चल रहा था और दिलीप सिंह को माल ढुलाई के लिए सिसई थाना क्षेत्र के डाडहा से माल डाल्टेनगंज पहुंचाने का ताना-बाना बुन कर मौत की नींद सुला दिया गया था। आज गुरूवार 4 जनवरी को गुमला एसपी हरविंदर सिंह ने प्रेस कांफ्रेंस आयोजित करते हुए कहा कि विगत 27 दिसंबर को करंज थाना में दर्ज सनहा संख्या 16/23 जिसमें लोहरदगा जिले के कुडू थाना क्षेत्र ग्राम निवासी दिलीप सिंह की पत्नी ने लिखित आवेदन देकर मामला दर्ज कराते हुए कहा गया कि दिनांक 24 दिसंबर से मेरे पति दिलीप सिंह गायब हैं और इसके पूर्व मेरे पति दिलीप सिंह से जब मोबाइल फोन पर बात हुई तो उन्होंने कहा कि मैं सिसई थाना क्षेत्र के डडहा गांव में माल लोड करने आया हूं और उसे डाल्टेनगंज पहुंचाने है इसके बाद कोई बातचीत नहीं हुई क्योंकि मोबाइल बंद हो गया था इस मामले को लेकर गुमला एसडीपीओ मनीष चंद्र लाल के नेतृत्व में एक एसआईटी पुलिस टीम गठित कर जब छानबीन शुरू किया गया ‌तो दिलीप सिंह की पिक अप वाहन नंबर जे एच 01 ई वाई 7256 संजय मुंडा उर्फ जोगिया मुंडा पिता बहुरा मुंडा ग्राम चितागुटू के आंगन से बरामद किया गया और इसकी गहनता से पुलिस टीम द्वारा जांच करते हुए मामले को गंभीरता से लिया गया इसी क्रम में रोहित कुमार वर्मा एवं परिजनो ने करंज थाना में आकर बताया कि दिलीप सिंह एवं चचेरे भाई शिव कुमार सिंह के बीच जमीन संबंधी विवाद चल रहा था और इसी बात को लेकर दिलीप सिंह की हत्या करने के लिए माल ढुलाई करने के बहाने बुलाया गया था और मेरे साथी एवं शिव कुमार सिंह ने गोइलकेरा जंगल बगडू नदी किनारे लेजाकर दिलीप सिंह की हत्या गला दबाकर एवं पत्थर से कुच कर की गई और शव को जमीन में दफन कर दिया गया था आरोपी रोहित कुमार वर्मा पिता दशरथ राम ग्राम निवासी थाना टोली थाना चंदवा ने भरनो अंचलाधिकारी एवं दंडाधिकारी के समक्ष अपना अपराध कबूल किया गया। वहीं इस हत्याकांड में शामिल अन्य की तलाश जारी है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now
---Advertisement---

और पढ़ें

लापता बच्ची नेहा कुमारी टोप्पो का 5 दिन बाद भी सुराग नहीं, पुलिस ने सूचना देने पर ₹21,000 इनाम की घोषणा, इश्तेहार जारी

आदिवासी समन्वय समिति ने उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन* 

नवाडीपाड़ा स्कूल में कल्चरल एक्सचेंज प्रोग्राम का हुआ भव्य आयोजन

नगर परिषद अध्यक्ष प्रत्याशी  अनिल उराँव के चुनावी कार्यालय का हुआ उदघाटन

एनएच-33 यानी राॅंची-टाटा मार्ग सड़क किनारे खड़े एक खाली ट्रक में अचानक लगी भीषण आग

जेएमएस स्कूल द्वारा तीन दिवसीय शैक्षिक यात्रा का हुआ आयोजन

वार्ड 11 व 01 में कांग्रेस समर्थित प्रत्याशी संतोष उरांव के पक्ष में बैठक आयोजित

दो नाबालिगों की संदिग्ध आत्महत्या से सनसनी, प्रेम संबंध को लेकर पारिवारिक दबाव बना मौत की वजह?

मनरेगा लोकपालों को नहीं मिला सेवा विस्तार, 15 जिलों में शिकायत निवारण व्यवस्था पर मंडराया संकट

नगर परिषद निर्वाचन 2026: 23 को मतदान, 27 को मतगणना, प्रेस कॉन्फ्रेंस में उपायुक्त ने साझा की तैयारियों की पूरी तस्वीर

राजकीय इटखोरी महोत्सव 2026 की तैयारियों की समीक्षा, उपायुक्त की अध्यक्षता में बैठक, सुरक्षा से लेकर ड्रोन शो तक पर दिए गए निर्देश

शेरू सिंह के निधन पर विधायक ने जताया शोक, परिजनों से मिलकर दी सांत्वना, कहा होनहार युवक का जाना हृदयविदारक

Leave a Comment