जेएमएम का प्रखंड स्तरीय चुनाव संपन्न, बबलू केशरी बने अध्यक्ष, उमेश सचिव

0
110

जेएमएम का प्रखंड स्तरीय चुनाव संपन्न, बबलू केशरी बने अध्यक्ष, उमेश सचिव

इटखोरी(चतरा)। इटखोरी प्रखंड क्षेत्र के लोरम मोड़ स्थित गुप्ता होटल में झारखंड मुक्ति मोर्चा की गुरुवार को बैठक हुई। जिसकी अध्यक्षता जिलाध्यक्ष पंकज  प्रजापति व संचालन सलीम अख्तर ने किया। पर्यवेक्षक सुरेश साव के उपस्थिति में प्रखंड कमेटी का गठन करते हुए सर्वसम्मति से बबलू केसरी को प्रखंड अध्यक्ष, उमेश यादव को प्रखंड सचिव, प्रदीप सिंह को उपाध्यक्ष बनाया गया। मौके पर सिमरिया विस प्रभारी मनोज चंद्रा, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष वंदना सिंह, आलोक रंजन, चंद्रदेव साव, भरत साव, मकसूद आलम, संजय गुप्ता, सुधीर साव, राजकुमार रजक, जुगेश्वर दांगी, कृष्णा साव समेत सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद थे।