Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने चतरा को 470 करोड़ की योजनाओं की दी सौगात, कहा झारखंड की सरकार दिल्ली से नहीं गांव से चल रही है, जहां अधिकारी विकास की गठरी ले बैठे हैं, विपक्ष को सुनाया खूब, बोले प्रदेश में बिचौलियावाद पर लगाम

On: December 26, 2023 8:33 PM
Follow Us:
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने चतरा को 470 करोड़ की योजनाओं की दी सौगात, कहा झारखंड की सरकार दिल्ली से नहीं गांव से चल रही है, जहां अधिकारी विकास की गठरी ले बैठे हैं, विपक्ष को सुनाया खूब, बोले प्रदेश में बिचौलियावाद पर लगाम

चतरा। जिले के सिमरिया प्रखंड मुख्यालय स्थित करबला मैदान में मंगलवार को आयोजित आपकी योजना-आपकी सरकार-आपके द्वार कार्यक्रम में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन शामिल हुए। उनके साथ राज्य के श्रम मंत्री सत्यानंद भोक्ता, कृषि मंत्री बादल पत्रलेख व बड़कागांव विधायक अंबा प्रसाद आदि कार्यक्रम में पहुंचे थे। इस दौरान मुख्यमंत्री ने 470 करोड़ की योजनाओं का शिलान्यास, उद्घाटन तथा परिसंपत्तियों का वितरण किया। सरकार आपके द्वार कार्यक्रम के अंतिम चरण में मुख्यमंत्री श्री सोरेन ने बडी जनसभा को संबोधित करते हुए कहा की झारखंड की सरकार दिल्ली से नहीं गांव से चल रही है। जहां अधिकारी विकास की गठरी लेकर बैठे हैं। आपको हर जरुरत को ध्यान मे रखकर अधिकारी काम कर रहे हैं। सरकार अब पेंशन और राशन के लिए लोगों को भटकने नही दे रही है। बेटिया बोझ नही बने इसके लिए सावित्रीबाई फूले योजना का लाभ सभी वर्ग के सभी बच्चियों को मिलेगी। गरीब के बच्चे डाक्टर, इंजिनियर बने और विदेश में पढे इसकी व्यवस्था सरकार की है। सभी को रोटी-कपड़ा और मकान मिले इसके लिए 20 लाख ग्रीन कार्ड, दस रुपया मे साल में दो बार सोना-सोबरन योजना से धोती-साड़ी और अब अबुआ आवास दिया जा रहा है

इसके अलावे आने वाले दिनों में 24 घंटा बिजली आपूर्ति के लिए बिजली की वैकल्पिक व्यवस्था की जा रही है। बिजली उपभोक्ताओं को इस सरकार ने 100 यूनिट बिजली देकर सभी के घरों को रोशन किया है। साथ ही बकाये बिजली माफ कर गरीबो को राहत दी है। आगे कहा कि पूर्ववर्ती सरकार ने झारखंड को कभी युवा होने ही नहीं दिया। सारे साधन और संसाधन अपने उपयोग में लेते रही। आज पिछले 4 वर्षों से झारखंड में बनी सरकार झारखंड को विकास की पटरी पर लाने में दिन-रात मेहनत कर रही है। आने वाले दिनों में विकसित झारखंड का सपना साकार होगा। श्रम मंत्री सत्यानंद भोक्ता ने कहा कि देश में झारखंड पहले राज है जो कोरोना काल में बाहर में फंसे मजदूरों को बस और रेल के अलावे हवाई जहाज से भी घर लानने का काम की है। कृषि मंत्री बादल पत्र लेख ने कहा कि सरकार किसान हित में महत्वपूर्ण कार्य कर रही है। किसानों को कर्ज माफी के अलावे उन्हें सब्सिडी पर खेती के लिए उपकरण और संसाधन उपलब्ध करवा रही है। बड़कागांव विधायक अंबा प्रसाद ने भी पूर्वती सरकार को आडे हाथ लेते हुए जमकर कोसा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

हाइवा की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत, एक गंभीर

उपायुक्त ने सेंट्रलाइज्ड किचेन एवं डायट का किया निरीक्षण, व्यवस्थाओं को दुरुस्त रखने के दिए निर्देश

जीमा डेयरी यूनिट में उत्पादन डेढ़ माह के अंदर प्रारंभ करें : संदीप कुमार मीना

उपायुक्त ने दीदी कैफे का किया निरीक्षण, संचालन व्यवस्था सुदृढ़ करने के दिए निर्देश

आंगनबाड़ी केंद्र एवं स्वास्थ्य सेवाओं का उपायुक्त ने किया निरीक्षण, आभा कार्ड निर्माण और स्वास्थ्य जांच पर दिया जोर

कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय कुडू का उपायुक्त ने किया निरीक्षण, साफ-सफाई व्यवस्था सुदृढ करने का निदेश

मतदाता सूची मैपिंग कार्य में तेजी लाने का निर्देश, समीक्षा बैठक आयोजित*

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, कुडू में स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने के दिए निर्देश* -उपायुक्त संदीप कुमार मीना

उपायुक्त ने किया कृषक पाठशाला कुडू का निरीक्षण, मॉडल फार्म विकसित करने के दिए निर्देश

सर तन से जुदा धमकी वाले वायरल वीडियो से मंचा हड़कंप: कोयला वर्चस्व के खेल में जनप्रतिनिधि पर लगा संगीन आरोप; थाना प्रभारी पर एफआईआर न दर्ज करने का दावा

शराबी का हाई वोल्टेज ड्रामा: घर वालों ने शराब के लिए नहीं दिए पैसे, तो 33 हजार केवीए बिजली टावर पर जा चढ़ा; सांसें अटकीं

विकास मॉडल को देखने पहुंचे बिहार के 40 मुखिया: मनरेगा पार्क, सरसों तेल यूनिट और जेंडर रिसोर्स सेंटर का किया निरीक्षण; झारखंड की योजनाओं को सराहा

Leave a Comment