श्रम मंत्री सत्यानंद भोक्ता सिमरिया पहुंच, कर्बला मैदान में सीएम के कार्यक्रम को लेकर की जा रही प्रशासनिक तैयारी का लिया जायजा

0
279

श्रम मंत्री सत्यानंद भोक्ता सिमरिया पहुंच, कर्बला मैदान में सीएम के कार्यक्रम को लेकर की जा रही प्रशासनिक तैयारी का लिया जायजा

चतरा/सिमरिया। राज्य के  श्रम नियोजन प्रशिक्षण एवं कौशल विकास मंत्री सत्यानन्द भोक्ता शनिवार को जिले के सिमरिया प्रखंड पहुंचे। इस दौरान मंत्री श्री भोक्ता ने सिमरिया प्रखंड मुख्यालय स्थित कर्बला मैदान में 26 दिसम्बर 2023 को होने वाले आपकी योजना आपकी सरकार आपके र्द्वा कार्यक्रम में मुख्यमंत्री झारखंड सरकार हेमंत सोरेन के आगमन और कार्यक्रम को लेकर की जा रही प्रशासनिक तैयारी व हेलीपैड स्थल समेत अन्य का जायजा लिया। साथ ही कार्यक्रम को लेकर वरीय अधिकारियों को कई आवश्यक दिशा निर्देश दिए। निरीक्षण के क्रम में उपविकास आयुक्त उत्कर्ष गुप्ता, अनुमंडल पदाधिकारी चतरा सुरेंद्र उरांव, अनुमंडल पदाधिकारी सिमरिया सुधीर दास, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सिमरिया अशोक प्रियदर्शी, प्रखंड विकास पदाधिकारी सिमरिया नीतू सिंह, समाज सेवी मनोज चंद्रा, शारदा देवी आदि मौजूद थे।