जिप अध्यक्ष ने किया मां भगवती ऑटोमोबाइल हीरो शोरूम का उद्घाटन
पत्थलगडा(चतरा)। पत्थलगडा प्रखंड क्षेत्र के बरवाडीह-रामपुर स्थित पत्थलगडा सिमरिया रोड में शुक्रवार को मां भगवती ऑटोमोबाइल हीरो शोरूम चालु किया गया। जिसका विधिवत उद्घाटन जिप अध्यक्ष ममता कुमारी, जिप सदस्य रामसेवक दांगी व थाना प्रभारी सचिन कुमार दास ने संयुक्त रूप से विधिवत फीता काटकर किया। इसके पूर्व विधिवत पूजा अर्चना किया गया। इस अवसर पर मां भगवती ऑटोमोबाइल के संचालक दीपक कुमार व महेंद्र दांगी ने संयुक्त रूप से बताया कि हमारे इस शोरूम में हीरो कम्पनी की सभी मॉडल की बाईक उपलब्ध है। उन्होंनें कहा की हमारे यहां 15 जनवरी 2024 तक हीरो कम्पनी के बाईक का फ्री सर्विसिंग किया जाएगा। साथ ही कोई भी बाईक खरीद पर उपहार स्वरूप हेलमेट दिया जाएगा। आगे उन्होंने कहा की ऑफर सीमित समय के लिए है। इस अवसर पर समाजसेवी राज किशोर तिवारी, अंबिका यादव सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।