Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

Jamsedpu: आदिवसि कुड़मि समाज ने मनाया अंतर्राष्ट्रीय मातृभाषा दिवस

On: February 21, 2023 11:27 PM
Follow Us:
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

आदिवसि कुड़मि समाज ने मनाया अंतर्राष्ट्रीय मातृभाषा दिवस

जमशेदपुर। आदिबासि कुड़मि समाज गोलमुरी सह जुगसलाई प्रखंड समिति द्वारा लुआबासा पंचायत के खेदाटाइड़ गांव के बिनापानी हाई स्कूल में अंतर्राष्ट्रीय मातृभाषा दिवस मनाया गया। इस अवसर पर अपनी मातृभाषा, कुड़मालि के उत्थान, संरक्षण और संवर्धन पर विस्तृत परिचर्चा की गई। इसकी अध्यक्षता प्रखंड उपाध्यक्ष नेपाल महतो एवं संचालन जिला उपाध्यक्ष उज्जवल महतो ने किया। बैठक में मातृभाषा दिवस के इतिहास और मातृभाषा के महत्व पर प्रकाश डाला गया। बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित पूर्वी सिंहभूम जिला सचिव प्रकाश महतो ने कहा भाषा ही संस्कृति की वाहक होती है। इसीलिए भाषा हमारी एक मूल संपत्ति है। हम कुड़मि जनजाति समुदाय की स्वायत्त कबिलावाची अतिविशिष्ट जनजातीय मातृभाषा है कुड़मालि। अपनी मातृभाषा कुड़मालि के सम्मान में हमेशा खड़े रहें। इस लिए कुड़मालि भाषा की पढ़ाई लिखाई से लेकर आपस में कुड़मालि भाषा में ही बातचीत करें और भाषाई अतिक्रमण से बचते हुए अपने हर प्रकार के समारोहों में कुड़मालि भाषा का ही व्यवहार करें। उन्होंने आनेवाले समय में संगठन द्वारा कुड़मालि पत्रिका, अखबार, म्यूजिक एल्बम एवं फिल्म निर्माण योजना की बात कही। इस अवसर पर मुख्य रूप से जिला सदस्य संजय महतो, किशोर महतो, रंजीत महतो, उदित महतो, मोहीनी मोहन महतो,सनत महतो, नेपाल महतो, उज्जवल महतो, प्रकाश महतो, गोविन्दो महतो सहित अन्य उपस्थित थे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

हाइवा की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत, एक गंभीर

उपायुक्त ने सेंट्रलाइज्ड किचेन एवं डायट का किया निरीक्षण, व्यवस्थाओं को दुरुस्त रखने के दिए निर्देश

जीमा डेयरी यूनिट में उत्पादन डेढ़ माह के अंदर प्रारंभ करें : संदीप कुमार मीना

उपायुक्त ने दीदी कैफे का किया निरीक्षण, संचालन व्यवस्था सुदृढ़ करने के दिए निर्देश

आंगनबाड़ी केंद्र एवं स्वास्थ्य सेवाओं का उपायुक्त ने किया निरीक्षण, आभा कार्ड निर्माण और स्वास्थ्य जांच पर दिया जोर

कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय कुडू का उपायुक्त ने किया निरीक्षण, साफ-सफाई व्यवस्था सुदृढ करने का निदेश

मतदाता सूची मैपिंग कार्य में तेजी लाने का निर्देश, समीक्षा बैठक आयोजित*

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, कुडू में स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने के दिए निर्देश* -उपायुक्त संदीप कुमार मीना

उपायुक्त ने किया कृषक पाठशाला कुडू का निरीक्षण, मॉडल फार्म विकसित करने के दिए निर्देश

सर तन से जुदा धमकी वाले वायरल वीडियो से मंचा हड़कंप: कोयला वर्चस्व के खेल में जनप्रतिनिधि पर लगा संगीन आरोप; थाना प्रभारी पर एफआईआर न दर्ज करने का दावा

शराबी का हाई वोल्टेज ड्रामा: घर वालों ने शराब के लिए नहीं दिए पैसे, तो 33 हजार केवीए बिजली टावर पर जा चढ़ा; सांसें अटकीं

विकास मॉडल को देखने पहुंचे बिहार के 40 मुखिया: मनरेगा पार्क, सरसों तेल यूनिट और जेंडर रिसोर्स सेंटर का किया निरीक्षण; झारखंड की योजनाओं को सराहा

Leave a Comment