त्रैमासिक जिला स्तरीय परामर्शदात्री समिति (डीएलसीसी) एवं समीक्षा समिति की हुई बैठक, उपायुक्त ने दिए कई आवश्यक दिशा निर्देश

newsscale
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now

त्रैमासिक जिला स्तरीय परामर्शदात्री समिति (डीएलसीसी) एवं समीक्षा समिति की हुई बैठक, उपायुक्त ने दिए कई आवश्यक दिशा निर्देश

चतरा। समाहरणालय स्थित सभा कक्ष में उपायुक्त अबु इमरान की अध्यक्षता में वित्तीय वर्ष 2023-24 के त्रैमासिक जिला स्तरीय परामर्शदात्री समिति (डीएलसीसी) एवं समीक्षा समिति (डीएलआरएसी) की बैठक, बैंकप्रतिनिधियों के साथ मंगलवार को हुई। उपायुक्त ने पूर्व की बैठक में दिए गए निर्देशों के अनुपालन की समीक्षा करते हुए लक्ष्य के अनुरूप कार्य करने का निर्देश दिया। साथ ही इस दौरान जिले के सभी बैंक प्रतिनिधियों को संबोधित करते हुए उपायुक्त ने कहा कि केंद्र व राज्य सरकार द्वारा संचालित योजनाओं के सफल क्रियान्वयन में बैंक की भूमिका काफी महत्वपूर्ण होती है। मुख्य रूप से वार्षिक ऋण योजना 2023-2024 बैंको की उपलब्धियों, वित्तीय वर्ष 2023-2024 के लिए सी.डी. रेशियों, सरकार प्रायोजित विभिन्न योजनाएं तथा किसान क्रेडिट कार्ड, प्रधान मंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम, एसएचजी योजना, एआईएफ हेतु लक्ष्य एवं उपलब्धियों, प्रधानमंत्री मुद्रा योजना, गैर निष्पादित परिसंपत्तियों पर चर्चा करते हुए आरसेटी के कार्यकलापों की समीक्षा की गई। उपायुक्त ने जिले में शिक्षा पदाधिकारी के साथ समन्वय स्थापित करते हुए योग्य छात्र-छात्राओं का अकाउंट खोलने को निर्देश दिया। ऋण जमा अनुपात के मामले में चतरा जिले का 29.77 प्रतिशत प्रतिशत है जिसे 40 प्रतिशत करने हेतु निदेशित किया गया। साथ ही प्रधान मंत्री जन धन योजना के अंतर्गत बीमित, मृतक का शतप्रतिशत क्लेम सेटल, 10 वर्ष से कम उम्र के बच्चों का खाता शत प्रतिशत खोलने का निर्देश दिया। उपायुक्त ने अग्रणी जिला प्रबंधक को निर्देशित करते हुए कहा कि आपकी योजना-आपकी सरकार-आपके द्वार कार्यक्रम में शिविरों में अपने विभाग से संबंधित बैंको का स्टॉल लगाकर आम जनों को लाभान्वित करें। बैठक में डीडीसी उत्कर्ष गुप्ता, एसडीओ चतरा सुरेन्द्र उरांव, डीआरडीए निदेशक अरूण कुमार एक्का,डीईओ दिनेश मिश्र, जेएसएलपीएस के डीपीएमे अनिल डुगडुग, अग्रणी जिला प्रबंधक देवब्रत शर्मा, समेत जिले के सभी बैंक समन्वयक उपस्थित थे।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *