Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

Chatra: तीन दिवसीय राजकीय इटखोरी महोत्सव 2023 का आज से होगा भव्य शुभारंभ, मुख्यमंत्री सहीत कई मंत्री होंगे शामिल, एसी ने प्रेस वार्ता कर दी जानकारी

On: February 19, 2023 12:01 AM
Follow Us:
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

तीन दिवसीय राजकीय इटखोरी महोत्सव 2023 का आज से होगा भव्य शुभारंभ, मुख्यमंत्री सहीत कई मंत्री होंगे शामिल, एसी ने प्रेस वार्ता कर दी जानकारी

चतरा। 19 फरवरी से जिले के इटखोरी स्थित माता भद्रकाली मंदिर क्षेत्र में तीन दिवसीय राजकीय इटखोरी महोत्सव 2023 का भव्य शुभारंभ होगा। जिसकी तैयारी जिला प्रशासन द्वारा पूरी कर ली गई है। तैयारी से संबंधित जानकारी जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में उपायुक्त अबु इमरान के निर्देशानुसार अपर समाहर्ता पवन कुमार मंडल और सदर एसडीओ मुमताज अंसारी ने प्रेस वार्ता आयोजित कर पत्रकारों को दी। मौके पर राजकीय इटखोरी महोत्सव संबंधित विधि व्यवस्था की सम्पूर्ण जानकारी देते हुए अपर समाहर्ता श्री मंडल ने बताया कि इटखोरी महोत्सव को राजकीय महोत्सव का दर्जा इसके आरंभ होने के एक साल बाद 2016 में मिला और तभी से इस महोत्सव को मनाया जा रहा है। आगे कहा की महामारी के कारण 2021 व 2022 में महोत्सव सांकेतिक रूप से मनाया गया था। इस वर्ष भव्य तरीके से मनाने की पूरी तैयारी कर ली गई है। 19 फरवरी को मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन द्वारा महोत्सव का शुभारंभ किया जाएगा। वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में श्रम मंत्री सत्यानन्द भोक्ता एवं पर्यटन कला-संस्कृति खेलकूद मंत्री हफीजुल हसन शामिल होंगे। साथ ही सदर एसडीओ द्वारा गठित विभिन्न कोषांग और महोत्सव के दौरान उनके दायित्व की जानकारी देते हुए बताया कि महोत्सव में आवागमन, पार्किंग, चिकित्सक सहायता सहित सभी अन्य जरूरतों का खयाल उक्त कोषांगों द्वारा किया जाएगा। प्रेस वार्ता में एसडीओ सिमरिया सुधीर कुमार दास, एसडीपीओ अविनाश कुमार, जिला खेल कूद पदाधिकारी तुषार राय, डीएसओ सलमान जफर खिजरी, नजारत उप समाहर्ता अमरदीप बल्होत्रा, जिला सूचना एवं जनसंपर्क पदाधिकारी शिवनंदन बड़ाईक और जिले के पत्रकार आदि उपस्थित थे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

झारखंड विधानसभा में मुख्यमंत्री का बड़ा बयान— “हम मदद नहीं, अवसर देने वाली सरकार”

राज्यसभा से विदाई के दौरान भावुक हुए मल्लिकार्जुन खरगे, बोले— “राजनीति में कोई रिटायर नहीं होता”

सभी पर्व-त्यौहार खुशनुमा माहौल में मनाएं: डॉ ताराचंद

उपायुक्त डॉ ताराचंद के निदेश पर कुडू के थाना मोड़ से पढ़हा भवन तक सड़क मरम्मती का कार्य शुरू

भंडरा: दो दिवसीय सेविका प्रशिक्षण संपन्न, आधुनिक पद्धति से खेल-खेल में शिक्षा पाएंगे बच्चे

पिता की डांट से क्षुब्ध होकर नाबालिग ने खाया कीटनाशक, रिम्स रेफर

भंडरा के भीठा में आज होगा विराट हिंदू सम्मेलन सह कलश यात्रा का आयोजन

भंडरा में ओलावृष्टि से फसलों को भारी नुकसान

बीआरसी में गुरु गोष्ठी आयोजित, शिक्षकों को नए सत्र के लिए दिए गए निर्देश

स्टीयरिंग सह मॉनिटरिंग कमिटी की बैठक, शिक्षा व पोषण व्यवस्था पर चर्चा

समाज कल्याण की योजनाओं की समीक्षा, उपायुक्त ने धीमी प्रगति पर जताई नाराजगी

रामनवमी महासमिति का गठन, बिनोद बने अध्यक्ष

Leave a Comment