Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

बीस सूत्री के बैठक में छाया रहा अनियमितताओं का मुद्दा, सीसीएल व एनटीपीसी के प्रतिनिधि रहे अनुपस्थित

On: November 22, 2023 8:12 PM
Follow Us:
---Advertisement---
ADS'
WhatsApp Group Join Now

बीस सूत्री के बैठक में छाया रहा अनियमितताओं का मुद्दा, सीसीएल व एनटीपीसी के प्रतिनिधि रहे अनुपस्थित

टंडवा (चतरा)। बुधवार को टंडवा प्रखंड सभागार में बीस सूत्री कार्यान्वयन समिति की बैठक हुई। जिसमें सरकार द्वारा संचालित योजनाओं की बारी- बारी से विभागवार समीक्षा की गई। इस दौरान नदियों से बालू उत्खनन तथा वन क्षेत्रों से बड़े पैमाने पर बालू परिवहन व रेलवे साइडिंग में मिट्टी भराई हेतु जंगलों से मिट्टी कटाई होने की जानकारी मोहन राणा ने दी। जिसपर वन विभाग से उपस्थित रौशन नायक ने कहा कि विभाग समुचित कार्रवाई कर रही है। सांसद प्रतिनिधि ईश्वर दयाल पांडेय ने जाती व आवासीय प्रमाण-पत्रों के लंबित आवेदनों को त्वरित निष्पादन करने के निर्देश दिए। वहीं बीस सूत्री अध्यक्ष सुभाष यादव ने पिछले छरू वर्षों से टंडवा में जमे पंचायती राज विभाग के कार्डिनेटर नेहाल वारसी व शिक्षा विभाग के बीपीओ महाबीर पासवान का मामला उठाते हुए जिला प्रशासन से अविलंब ट्रांसफर करने की अनुसंशा की। दूसरी ओर दर्जनों प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभुकों को मजदूरी के तौर पर मिलने वाले 18430 रुपए भुगतान में हेराफेरी की चर्चा हुई। जिसपर बीपीओ ने कहा मामला उनके संज्ञान में है जिसका समाधान किया जा रहा है। जिप सदस्या नेहा उरांव के बेंती पंचायत में बगैर कुंआ निर्माण हुवे राशि भुगतान की शिकायत पर बीपीओ ने राशि रिकवरी करने का आश्वासन दिया। वहीं सीडीपीओ ने बताया कि प्रखंड में कन्यादान योजना के तहत निर्धारित लक्ष्य 42 में से 12 आवेदनों की स्वीकृति दी गई है। जबकि सावित्रीबाई फुले योजना के तहत निर्धारित लक्ष्य पांच हजार में से 45 सौ पूर्ण कर लिये गये हैं। मौके पर बीडीओ देवलाल उरांव, सुबेश राम, प्रधान लिपिक सीताराम दास, जेई कौशल किशोर समेत संबंधित विभाग के कर्मी व जनप्रतिनिधि मौजूद थे। दूरी ओर बैठक से सीसीएल व एनटीपीसी प्रबंधन के प्रतिनिधि अनुपस्थित रहे। जिसके कारण सरकार द्वारा स्थानीय लोगों के 75 प्रतिशत नियोजन नीति के अनुपालन पर चर्चा नहीं हो पाया। पंसस के जिलाध्यक्ष विकास पांडेय ने कहा कि कंपनियों द्वारा सरकार की उक्त नीति की अवहेलना पर सत्ताधारी दलों समेत जिला व प्रखंड प्रशासन को आत्मचिंतन करनी चाहिए।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now
---Advertisement---

और पढ़ें

बच्चा चोर की अफवाह में हत्या: 24 घंटे में 4 आरोपी गिरफ्तार

ठगी मामले में थाना प्रभारी की सख्ती, पैसा लौटाने तक फाउंडेशन की गाड़ी जब्त

चार माह से वेतन नहीं मिलने पर चौकीदारों की हालत दयनीय, भुखमरी जैसी स्थिति

हर घर नल-जल योजना कुंदा में दम तोड़ती, खराब जलमीनारों से बढ़ी पेयजल संकट की आशंका

कालीकरण सड़क निर्माण पर उठे सवाल, ग्रामीणों ने की जांच की मांग

बैंक ऑफ इंडिया गिद्धौर शाखा में कैश की किल्लत, ग्राहकों को घंटों करना पड़ रहा इंतजार

राजकीय इटखोरी महोत्सव की तैयारियों का डीसी-एसपी ने लिया जायजा, सुरक्षा व व्यवस्था पर विशेष जोर

सड़क हादसा, महिला गंभीर रूप से घायल; बाइक सवार युवक हिरासत में

99.61 प्रतिशत अंक लाकर अनुभव सुमन ने बढ़ाया पत्थलगड़ा प्रखंड का मान

वरिष्ठ शिक्षिका निशा त्रिपाठी के असामयिक निधन पर डीएवी में शोक सभा, दो मिनट का मौन

“मिस ग्रैंड झारखंड 2026” का ताज नेहा किस्कू के नाम, होटल बीएनआर चाणक्य में भव्य आयोजन

मेले में गोलगप्पा खाने से 250 लोग बीमार, स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती

Leave a Comment