Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेलकूद क्राइम शिक्षा राजनीति स्वास्थ राशिफल
---Advertisement---

Chatra/Tandwa: हांथी के हमले में मृत दिव्यांग के परिजनों को वन विभाग ने दिए 50 हजार

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

हांथी के हमले में मृत दिव्यांग के परिजनों को वन विभाग ने दिए 50 हजार

टंडवा (चतरा)। जिले के टंडवा थाना क्षेत्र अंतर्गत काढ़मदिरी निवासी 50 वर्षीय विकलांग जगन गंझू की मौत जंगली हांथी के हमले में हो गई थी। जिसमें सरकार द्वारा निर्धारित चार लाख रुपए की आर्थिक मदद में से वन विभाग द्वारा परिजनों को तत्काल 50 हजार रुपए बुधवार को दिए गए। साथ हीं बताया गया कि शेष राशि औपचारिकता पूरी होने के बाद दे दी जाएगी। उक्त घटना मंगलवार देर शाम तेलियाडीह-काढ़मदिरी सीमावर्ती इलाके की है। जब हांथी ने विकलांग को अपनी गिरफ्त में लेकर मार दिया था। ग्रामीणों की मानें तो अपने झुंड़ से बिछड़ा यह हांथी अब काफी आक्रामक हो चुका है। चंद दिन पूर्व हीं बड़गांव इलाके में कई घरों को ध्वस्त करते हुए फसलों को रौंद दिया था। रेंजर मुक्ति प्रकाश पन्ना, इंस्पेक्टर विजय कुमार सिंह, स्थानीय मुखिया निलेश ज्ञासेन, सांसद प्रतिनिधि रमेश राणा, प्रभारी वनपाल ललटु कुमार, राकेश कुमार सिंह, सिपाही सत्यनारायण रविदास, सुनील उरांव, नीरज कुमार समेत अन्य ने मृतक के गांव पहुंच कर पीड़ित परिवार को सहायता राशि दिया और पुलिस शव को अन्त्यपरीक्षण के लिए सदर अस्पताल भेज दिया।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

झारखंड: CM ने बांटे नियुक्ति पत्र, बोले- AI के दौर में हुनर ही है सबसे बड़ी ताकत; पुरुष नर्स और पायलट ट्रेनिंग पर बड़ा ऐलान

सल्फास की जहरीली गैस का कहर: सो रहे थे तीन मासूम, 4 माह के बच्चे की मौत; दो बेहोश

कोल ब्लॉक सर्वे पर बवाल: ग्रामीणों ने कंपनी अधिकारियों को बनाया बंधक, पथराव में 12 पुलिसकर्मी घायल; DIG बोले- दोषियों पर होगी सख्त कार्रवाई

जेबीवीएनएल का जनसमस्या निवारण शिविर, बिजली बिल, मीटर और ट्रांसफार्मर की शिकायतें लेकर पहुंचे ग्रामीण; कई मामलों का मौके पर निपटारा

उत्क्रमित +2 उच्च विद्यालय में स्वच्छता अभियान और शपथ समारोह, बच्चों ने झाड़ू लगाकर की परिसर की सफाई

बक्सा पुल के लिए सत्याग्रह तीसरे दिन भी जारी, बीडीओ-सीओ के आश्वासन के बाद भी नहीं माने योगेंद्र यादव; 24 घंटे में काम शुरू कराने की बात

Leave a Comment