Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेलकूद क्राइम शिक्षा राजनीति स्वास्थ राशिफल
---Advertisement---

लोहरदगा महावीर चौक स्थित पूजा पंडाल में महिलाओं ने धूमधाम से मनाया सिंदूर खेला, पति की लंबी उम्र के लिए मां से मांगी मन्नत

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

लोहरदगा: महावीर चौक स्थित पूजा पंडाल में महिलाओं ने धूमधाम से मनाया सिंदूर खेला, पति की लंबी उम्र के लिए मां से मांगी मन्नत। जानकारी के अनुसार नौ दिनों की पूजा के बाद मंगलवार क़ो मां दुर्गा की विदाई का दिन से पहले सिंदूर खेला का अपना अलग ही महत्व है. इसी मौके पर लोहरदगा महावीर चौक स्थित पूजा पंडाल में महिलाओं ने पारंपरिक तरीके से एक दूसरे को सिंदूर लगाकर मां दुर्गा से अपने सुहाग की लंबी उम्र की कामना की. महावीर चौक स्थित पूजा पंडाल मे हरेक साल विजयादशमी के दिन सिंदूर खेला किया जाता है। जिसमें सभी उम्र की महिलाएं हिस्सा लेती हैं. ऐसा माना जाता है कि विजयादशमी के दिन सिंदूर खेला में भाग लेने वाली महिलाओं की मनोकामना को मां दूर्गा पूर्ण करती हैं. सिंदूर खेला में शामिल हुई। महावीर चौक दुर्गा पूजा समिति सदस्य सोनाली अग्रवाल, ने कहा क़ी मां दुर्गा के आशीर्वाद से धूमधाम से पूजा संपन्न हुई है। समाज की बेहतरी के लिए मां दुर्गा से हम लोगों ने आशीर्वाद मांगा है और सिंदूर खेला में महिलाएं बढ़ चढ़कर हिस्सा ले रही हैं. मां दुर्गा की असीम कृपा से ही इस बार ये उत्सव सफल हुआ है. सिंदूर खेला यहां की परंपरा है जो आगे के सालों में भी जारी रहेगी। वही सिंदूर खेला के बाद महावीर चौक दुर्गा पूजा समिति की ओर से भव्य भंडारे का आयोजन किया गया जिसमें सैकड़ो की संख्या में लोग शामिल प्रसाद ग्रहण किया। सिंदूर खेला में सैकड़ो महिलाएं उपस्थित थी।

 

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

झारखंड: CM ने बांटे नियुक्ति पत्र, बोले- AI के दौर में हुनर ही है सबसे बड़ी ताकत; पुरुष नर्स और पायलट ट्रेनिंग पर बड़ा ऐलान

सल्फास की जहरीली गैस का कहर: सो रहे थे तीन मासूम, 4 माह के बच्चे की मौत; दो बेहोश

कोल ब्लॉक सर्वे पर बवाल: ग्रामीणों ने कंपनी अधिकारियों को बनाया बंधक, पथराव में 12 पुलिसकर्मी घायल; DIG बोले- दोषियों पर होगी सख्त कार्रवाई

जेबीवीएनएल का जनसमस्या निवारण शिविर, बिजली बिल, मीटर और ट्रांसफार्मर की शिकायतें लेकर पहुंचे ग्रामीण; कई मामलों का मौके पर निपटारा

उत्क्रमित +2 उच्च विद्यालय में स्वच्छता अभियान और शपथ समारोह, बच्चों ने झाड़ू लगाकर की परिसर की सफाई

बक्सा पुल के लिए सत्याग्रह तीसरे दिन भी जारी, बीडीओ-सीओ के आश्वासन के बाद भी नहीं माने योगेंद्र यादव; 24 घंटे में काम शुरू कराने की बात

Leave a Comment