जिला विधिक सेवा प्राधिकार के निर्देशन में निकाली गई विधिक प्रभात फेरी, लोगों को किया गया जागरूक

newsscale
1 Min Read

जिला विधिक सेवा प्राधिकार के निर्देशन में निकाली गई विधिक प्रभात फेरी, लोगों को किया गया जागरूक

सिमरिया (चतरा)। नालसा नई दिल्ली, झालसा रांची और जिला विधिक सेवा प्राधिकार  के सचिव प्रज्ञा वाजपेई के निर्देशन में आजादी के अमृत महोत्सव के तहत मंगलवार को विधिक सहायता केंद्र सिमरिया के तत्वाधान में विधिक प्रभात फेरी निकाली गई। विधिक कार्यकर्ता सुबोध कुमार शर्मा, उमेश प्रसाद और रंजन कुमार मिश्रा के संयुक्त नेतृत्व में विधिक जागरूकता अभियान चलाया गया। इसके तहत संतथॉमस स्कूल शीला के बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकालकर लोगों को खासकर महिला, बच्चे और दिव्यांगों को सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं से जोड़ने के प्रति जागरूक किया गया। इस दौरान बच्चे बाल श्रम बंद करो, बेटी पढ़ाओ बेटी बचाओ, भारत माता की जय, वंदे मातरम, नशा छोड़ो जिंदगी से नाता जोड़ो सहित अन्य नारे लगाकर लोगों को जागरूक करने का प्रयास किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में संत थॉमस विद्यालय के प्रधानाचार्य रंजीत कुमार कुशवाहा, सहायक शिक्षक सुजीत प्रसाद, इंद्रजीत कुशवाहा, बृजेश कुमार, संजय तुरी, पूनम देवी, बबीता देवी व अन्य ने अहम योगदान दिया।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *