Monday, April 21, 2025

पंडित दीनदयाल जी उपाध्याय की जयंती पर चैनपुर भाजपा मंडल ने श्रद्धांजलि दी एवं उनकी जीवनी पर प्रकाश डाला

झारखण्ड /गुमला-चैनपुर अनुमंडल मुख्यालय में भारतीय जनता पार्टी चैनपुर मंडल ने रामपुर पंचायत के भठोली सहित कई शक्ति केंद्रों पर अंत्योदय एवं एकात्मक मानववाद के प्रणेता, प्रखर राष्ट्रवादी, महान विचारक और भाजपा के पथ प्रदर्शक पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की जयंती मनाया। कार्यक्रम की शुरुवात वंदे मातरम् के साथ करते हुए उपस्थित सभी लोगों ने क्रमश पं दीनदयाल की तस्वीर पर श्रद्धा सुमन अर्पित किए। मौके पर मौजूद मंडल अध्यक्ष मनोहर बड़ाईक ने कहा कि पंडित दीनदयाल ने अंत्योदय का नारा दिया था अंत्योदय का अर्थ होता है कि हम समझ में सबसे आखिरी व्यक्ति के उत्थान और विकास को सुनिश्चित करें वह कहा करते थे कि कोई भी देश अपनी जड़ों से कटकर विकास नहीं कर सकता है हमें भारतीय राष्ट्रवाद हिंदू राष्ट्रवाद और भारतीय संस्कृति को समझना होगा दीनदयाल के इसी विचार की वजह से ही आज के दिन को हम अंत्योदय दिवस के रूप में मनाते हैं वर्तमान की मोदी सरकार ने 25 सितंबर 2014 को पंडित दीनदयाल उपाध्याय की 98 जयंती के अवसर पर इसकी घोषणा की थी। आगे उन्होंने बतलाया कि संघ के प्रचारक रहने के दौरान दीनदयाल राजनीति में सक्रिय हुए और जब जंक्शन का 1952 में प्रथम अधिवेशन कानपुर में हुआ तो दीनदयाल इस दल के महामंत्री बने इस दौरान डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने कहा था कि अगर मुझे 2 दीन दयाल मिल जाए तो मैं भारतीय राजनीति का नक्शा बदल दूंगा। दीनदयाल जी महज 43 दिन ही जनसंघ के अध्यक्ष रहे थे और इसी दरम्यान 10 फरवरी 1968 की रात में मुगलसराय स्टेशन पर उनकी हत्या कर दी गई उनकी हत्या की खबर से पूरे देश में शोक की लहर दौड़ गई थी। मौके पर मुख्य रूप से मंडल महामंत्री अमित किशोर पाण्डेय,युवा मोर्चा मंत्री राजेश भगत,लालमोहन रौतिया,संतोष रौतिया, जगतपाल भगत,श्रवण भगत,कुलदीप राम,कबीर रौतिया,सुंदर रौतिया, बासदेव रौतिया,फूलचंद रौतिया,फुलेश्वर रौतिया, मारवाड़ी रौतिया,सरिता देवी,बालमैत देवी,दीना देवी सहित कई लोग मौजूद थे।

- Advertisement -spot_img
For You

क्या मोदी सरकार का ये बजट आपकी उम्मीदों को पूरा करता है?

View Results

Loading ... Loading ...
Latest news
Live Scores

You cannot copy content of this page