Monday, April 21, 2025

श्री सर्वेश्वरी समूह शाखा गृह में समूह का 63 वां स्थापना दिवस मनाया गया

झारखण्ड /गुमला- श्री सर्वेश्वरी समूह शाखा गृह में समूह का 63 वां स्थापना दिवस तथा अघोराचार्य महाराज श्री बाबा कीनाराम जी का जन्मोत्सव लोलार्क षष्ठी का पर्व संयुक्त रुप से हर्षोल्लास पूर्वक मनाया गया। कार्यक्रम का शुरुआत अहले सुबह समूह के सदस्यों ने नगर का परिभ्रमण कर प्रभातफेरी से की। इस दौरान समूह के सदस्यगण श्री सर्वेश्वरी समूह का जयकारा लगाते चल रहे थे।प्रभातफेरी के पश्चात आश्रम के प्रागंण में ध्वजारोहण, गुरुपूजन, आरती और सफलयोनि का पाठ किया गया। कार्यक्रम के अगले चरण में “समाज एवं राष्ट्र के प्रति श्री सर्वेश्वरी समूह का योगदान” विषयक गोष्ठी का शुभारंभ नम्रता सिन्हा द्वारा प्रस्तुत मंगलाचरण से हुआ। वक्ता के रुप में समूह के वरीय सदस्य त्रिलोकी नाथ सिन्हा, रामबली विश्वकर्मा, शंकुतला देवी सहित नंद कुमार सिंह, अजय कुमार सिन्हा तथा दीक्षा कुमारी द्वारा समूह के स्थापनाकाल से लेकर अब तक के कार्यो की जानकारी देते हुए मूल उद्देश्यों पर विस्तार से प्रकाश डाला। इसी क्रम में वरिष्ठ सदस्यों ने अघोरेश्वर महाप्रभू श्रीराम जी के सान्निध्य में बिताये गये समय एवं अपने अनुभवों को भी साझा किया। अध्यक्षीय उद्बबोधन में अजय प्रसाद ने श्रीसर्वेश्वरी समूह के उन्नीस सूत्री लोककल्याणकारी कार्यो की विस्तार पूर्वक जानकारी दी। धन्यवाद ज्ञापन समूह की गुमला शाखा के मंत्री विपिन सिन्हा द्वारा किया गया। मंच का संचालन भोलानाथ दास ने किया। मंचीय कार्यक्रम के दौरान ही समूह के वरिष्ठजनों क्रमश: त्रिलोकी नाथ सिन्हा,रामबली विश्वकर्मा तथा शकुंतला देवी को अंगवस्त्र और श्रीफल देकर सम्मानित किया गया।इसके पश्चात धर्मबंधुओं ने प्रसाद ग्रहण किया समूह की स्थापना दिवस तथा अघोराचार्य महाराज श्री बाबा कीनाराम जी के जन्मोत्सव समारोह का समापन सायंकाल में अघोरान्ना परोमंत्र संकीर्तन के साथ हुआ।

- Advertisement -spot_img
For You

क्या मोदी सरकार का ये बजट आपकी उम्मीदों को पूरा करता है?

View Results

Loading ... Loading ...
Latest news
Live Scores

You cannot copy content of this page