Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेलकूद क्राइम शिक्षा राजनीति स्वास्थ राशिफल
---Advertisement---

*पीएए स्टेडियम में तीन दिवसीय प्रांतीय खेलकूद प्रतियोगिता आज से* *भूमि पूजन के साथ तैयारियां पूरी, पूरे प्रदेश से 600 खिलाड़ी होंगे शामिल*

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now
गुमला- परमवीर अल्बर्ट एक्का स्टेडियम में वनवासी कल्याण केंद्र झारखंड प्रदेश द्वारा आयोजित तीन दिवसीय प्रांतीय खेलकूद प्रतियोगिता की सभी तैयारियां लगभग पूरी कर ली गई हैं। शुक्रवार को पूर्वाह्न में स्टेडियम परिसर में बैगा बुधराम पहान द्वारा भूमि पूजन किया गया। इस अवसर पर प्रतियोगिता के कार्यक्रम संयोजक महेश कुमार गुप्ता ने कहा कि भूमि पूजन संपन्न हो गया है और स्टेडियम को झंडा-पताका से सजाया जा रहा है। शाम तक सभी जिलों से खिलाड़ी गुमला पहुंच जाएंगे। प्रतियोगिता का शुभारंभ शनिवार सुबह मैराथन दौड़ से होगा। इस प्रतियोगिता में पूरे झारखंड से लगभग 600 प्रतिभागी शामिल हो रहे हैं। वनवासी कल्याण केंद्र के प्रांतीय संगठन मंत्री सुशील मरांडी ने कहा कि यह प्रतियोगिता वनवासी क्षेत्र में रहने वाले प्रतिभावान युवक-युवतियों को एक मंच प्रदान करेगी। प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता के विजेता खिलाड़ी भुवनेश्वर में होने वाली राष्ट्रीय प्रतियोगिता में झारखंड का प्रतिनिधित्व करेंगे। उन्होंने कहा कि खेल से मानसिक, बौद्धिक और शारीरिक क्षमता का संवर्धन होता है और यह करियर निर्माण में भी सहायक है। वन क्षेत्र के युवाओं में शिक्षा और स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता के लिए केंद्र द्वारा इस तरह के कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। आयोजन समिति के स्वागत प्रमुख दिलीप कुमार जायसवाल ने भूमि पूजन कार्यक्रम में आए शहर के प्रबुद्धजनों और वनवासी कल्याण केंद्र के पदाधिकारियों का स्वागत किया। इस अवसर पर क्षेत्रीय संगठन मंत्री प्रफुल्ल आकांत, सह-संयोजक मंगल सिंह भोगता, सुभाष चंद्र दुबे, वेद प्रकाश प्रधान, मनमोहन सिंह,  खेदू नायक,  रविन्द्र प्रसाद, नीलांबर साहू, ललिता कुमारी सुजाता मुंडा, प्रांतीय खेल प्रमुख डोमन चंद्र महतो, सह प्रमुख राजेश्वर उरांव सहित कई लोग उपस्थित थे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment