Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेलकूद क्राइम शिक्षा राजनीति स्वास्थ राशिफल
---Advertisement---

कार्तिक पूर्णिमा पर आस्था का सैलाब: हेरु नदी, भद्रकाली मंदिर, देवी स्थान और बलबल बागेश्वरी मंदिर में उमड़े श्रद्धालु

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

ब्रह्म मुहूर्त में स्नान के लिए घाटों पर पहुंचीं सुहागिनें और कुंवारी कन्याएं; ठंड के बावजूद उत्साह, दान-पुण्य और भजन-कीर्तन से गूंजे घाट

चतरा। कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर मंगलवार को जिला मुख्यालय स्थित हेरु नदी, इटखोरी के माता भद्रकाली मंदिर, पत्थलगड़ा प्रखंड के देवी स्थान में आयोजित मेले, गिद्धौर प्रखंड के बलबल बागेश्वरी मंदिर समेत क्षेत्र की नदियों और तालाबों पर अहले सुबह से श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी।

ब्रह्म मुहूर्त में ही सुहागिन महिलाएं और कुंवारी कन्याएं स्नान के लिए घाटों पर पहुंच गईं। ठंड के बावजूद श्रद्धालुओं में गजब का उत्साह दिखा। स्नान के बाद उन्होंने सूर्यदेव को जल अर्पित किया, दीप जलाए और विधि-विधान से पूजा-अर्चना की।

मन्नतें: सुहागिन महिलाओं ने अखंड सौभाग्य, घर-परिवार की सुख-शांति, बच्चों को सद्बुद्धि, ज्ञान और दीर्घायु तथा समाज के कल्याण की प्रार्थना की। कुंवारी कन्याओं ने सुयोग्य और संस्कारी वर, पढ़ाई में सफलता और उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

स्नान के दौरान घाटों पर भजन-कीर्तन और धार्मिक गीतों से माहौल भक्तिमय रहा। श्रद्धालुओं ने दान-पुण्य भी किया और गरीबों को अन्न, वस्त्र और दक्षिणा दी।

मेले और मंदिरों में भीड़: पत्थलगड़ा के देवी स्थान परिसर में लेंबोइया पहाड़ी के पास आयोजित मेले में भारी भीड़ रही। माता भद्रकाली मंदिर में भी पूजा-अर्चना के लिए श्रद्धालुओं ने कतारबद्ध होकर दर्शन-पूजन किया और परिसर के अन्य देवालयों में माथा टेका।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment