Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेलकूद क्राइम शिक्षा राजनीति स्वास्थ राशिफल
---Advertisement---

झारखंड: CM ने बांटे नियुक्ति पत्र, बोले- AI के दौर में हुनर ही है सबसे बड़ी ताकत; पुरुष नर्स और पायलट ट्रेनिंग पर बड़ा ऐलान

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

प्रोजेक्ट भवन में हुआ मुख्यमंत्री कौशल एवं रोजगार सम्मान समारोह; IIT मद्रास और TVS फाउंडेशन के साथ हुए MoU; दुबई और चेन्नई में काम कर रहे झारखंड के युवाओं से वर्चुअल माध्यम से किया संवाद; पुरुषों को स्टाफ नर्स का प्रशिक्षण देने का फैसला

रांची (झारखंड)। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने आज प्रोजेक्ट भवन सभागार में आयोजित ‘मुख्यमंत्री कौशल एवं रोजगार सम्मान समारोह एवं नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम’ को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति, अल्पसंख्यक और पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग के मार्गदर्शन में प्रेझा फाउंडेशन (विशेष प्रयोजन वाहिनी) के माध्यम से प्रशिक्षित छात्र-छात्राओं को नियुक्ति पत्र प्रदान किए।

“समय के साथ बदलना है जरूरी”

समारोह को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार का लक्ष्य अधिक से अधिक युवाओं के हुनर को निखारकर उन्हें रोजगार और स्वरोजगार से जोड़ना है। उन्होंने कहा कि आज का दौर बदल चुका है और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) का समय है। पढ़ाई के साथ-साथ हुनर की भी बहुत आवश्यकता है। उन्होंने हेवी इंजीनियरिंग कॉरपोरेशन (HEC) का उदाहरण देते हुए कहा कि समय के साथ खुद को बदलना बेहद जरूरी है, तभी सफलता मिलती है। उन्होंने कहा, “युवाओं के हाथ में कौशल और हुनर है, तो वह कभी कमजोर नहीं होगा और अपने परिवार व समाज को भी सबल बनाएगा।”

पुरुष नर्सों और पायलट ट्रेनिंग पर बड़े ऐलान

मुख्यमंत्री ने समाज में फैली कई गलत धारणाओं को तोड़ने की बात की। उन्होंने कहा कि अब नर्सिंग और टेक्सटाइल जैसे क्षेत्रों में महिलाओं के साथ-साथ पुरुषों के लिए भी बड़े अवसर हैं।

  • पुरुष स्टाफ नर्स: राज्य सरकार ने यह धारणा खत्म करने का फैसला लिया है कि नर्सिंग की पढ़ाई सिर्फ महिलाएं ही करती हैं। अब पुरुषों को भी स्टाफ नर्स के रूप में प्रशिक्षण दिया जाएगा।
  • कामर्शियल पायलट: राज्य सरकार द्वारा चयनित 15 युवाओं को राज्य के खर्च पर कामर्शियल पायलट की ट्रेनिंग दी जाएगी। भविष्य में इसमें एयर होस्टेस कोर्स को भी जोड़ा जाएगा।
  • आवासीय विद्यालयों में भोजन: कल्याण विभाग के अंतर्गत संचालित आवासीय विद्यालयों के छात्रावासों में विद्यार्थियों के लिए अब खाने का प्रबंध राज्य सरकार खुद करेगी।

IIT मद्रास और TVS फाउंडेशन के साथ हुए MoU

मुख्यमंत्री की उपस्थिति में आज प्रेझा फाउंडेशन और आईआईटी मद्रास तथा प्रेझा फाउंडेशन और टीवीएस फाउंडेशन के बीच एमओयू (MoU) पर हस्ताक्षर किए गए। इससे झारखंड के युवाओं को नई तकनीक से जुड़कर रोजगार के नए अवसर प्राप्त होंगे। मुख्यमंत्री ने निर्देश दिया कि प्रशिक्षण का ऐसा मॉडल तैयार किया जाए जो राज्य में चल रही गतिविधियों (जैसे खनन, पावर जेनरेशन, स्टील इंडस्ट्री, गोल्ड और यूरेनियम माइनिंग) से सीधे तौर पर जुड़ा हो, ताकि स्थानीय युवाओं को रोजगार मिल सके।

दुबई और चेन्नई से जुड़े युवाओं से की बातचीत

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने वर्चुअल माध्यम से देश-विदेश में कार्यरत झारखंड के युवाओं से बातचीत की। उन्होंने दुबई में कार्यरत गुमला जिले के राजधन उरांव और चेन्नई में काम कर रही खूंटी जिले के तोरपा की अलका हेंब्रम से उनके कार्य अनुभवों को जाना। इसके अलावा राज्य के विभिन्न कौशल विकास केंद्रों में प्रशिक्षणरत प्रशिक्षणार्थियों से भी संवाद किया और उनका हौसला बढ़ाया।

इस अवसर पर अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग के मंत्री चमरा लिंडा, जल संसाधन एवं अल्पसंख्यक कल्याण विभाग के मंत्री हफीजुल हसन, विकास आयुक्त अजय कुमार सिंह, विभागीय सचिव कृपानंद झा, आदिवासी कल्याण आयुक्त कुलदीप चौधरी, प्रेझा फाउंडेशन के निदेशक कल्याण चक्रवर्ती सहित अन्य पदाधिकारीगण और बड़ी संख्या में प्रशिक्षित युवक-युवतियां उपस्थित थे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

सल्फास की जहरीली गैस का कहर: सो रहे थे तीन मासूम, 4 माह के बच्चे की मौत; दो बेहोश

कोल ब्लॉक सर्वे पर बवाल: ग्रामीणों ने कंपनी अधिकारियों को बनाया बंधक, पथराव में 12 पुलिसकर्मी घायल; DIG बोले- दोषियों पर होगी सख्त कार्रवाई

जेबीवीएनएल का जनसमस्या निवारण शिविर, बिजली बिल, मीटर और ट्रांसफार्मर की शिकायतें लेकर पहुंचे ग्रामीण; कई मामलों का मौके पर निपटारा

उत्क्रमित +2 उच्च विद्यालय में स्वच्छता अभियान और शपथ समारोह, बच्चों ने झाड़ू लगाकर की परिसर की सफाई

बक्सा पुल के लिए सत्याग्रह तीसरे दिन भी जारी, बीडीओ-सीओ के आश्वासन के बाद भी नहीं माने योगेंद्र यादव; 24 घंटे में काम शुरू कराने की बात

एनटीपीसी हादसे में 50-50 लाख मुआवजे की सहमति के बाद भी कांड संख्या 252/2026 दर्ज, 11 अधिकारी नामजद; शिकायतकर्ता ने हलफनामे में कहा- मुकदमा नहीं कराना चाहती

Leave a Comment