Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेलकूद क्राइम शिक्षा राजनीति स्वास्थ राशिफल
---Advertisement---

विधानसभा के 26वें स्थापना दिवस पर बोले CM हेमंत सोरेन: लोकतंत्र का यह सबसे बड़ा मंदिर, यहां सभी समान हैं

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

राज्यपाल और CM ने उत्कृष्ट विधायक निरल पूर्ति, खिलाड़ियों और कर्मचारियों को किया सम्मानित; ‘उड़ान’ पत्रिका और ‘विधानमंडल का व्याकरण’ पुस्तक का हुआ विमोचन; राज्य के 2050 तक के विकास का रोडमैप बनाने का किया संकल्प

रांची (झारखंड)। झारखंड विधानसभा परिसर में आज 26वें स्थापना दिवस का भव्य समारोह आयोजित किया गया। इस गरिमामयी अवसर पर राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने संयुक्त रूप से भाग लिया और लोकतंत्र के इस महत्वपूर्ण मंदिर को नमन किया।

इन्हें मिला ‘उत्कृष्ट’ का सम्मान

समारोह के दौरान उत्कृष्ट कार्य करने वाले जनप्रतिनिधियों और कर्मियों को सम्मानित किया गया। इस वर्ष उत्कृष्ट विधायक के रूप में मझगांव के विधायक निरल पूर्ति को सम्मानित किया गया। इसके अलावा विधानसभा के पूर्व सदस्यों, उत्कृष्ट कार्य करने वाले विधानसभा के पदाधिकारियों व कर्मियों तथा राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर राज्य का नाम रोशन करने वाले खिलाड़ियों को भी सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर झारखंड विधानसभा की मासिक पत्रिका ‘उड़ान’ का विमोचन तथा ‘विधानमंडल का व्याकरण’ पुस्तक का लोकार्पण भी किया गया।

“लोकतंत्र का पवित्र मंदिर है विधानसभा”

समारोह को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सभी को 26वीं वर्षगांठ की हार्दिक बधाई दी। उन्होंने कहा, “राज्य का यह सबसे बड़ा लोकतांत्रिक मंदिर है। लोकतंत्र के इस पवित्र मंदिर में सभी समान हैं। यह केवल एक संस्थान नहीं, बल्कि इंसानियत, मानवता और लोकतांत्रिक मूल्यों का प्रतीक है। इस मंदिर की ताकत और इसकी लोकतांत्रिक व्यवस्था का लोहा पूरी दुनिया मानती है।”

उन्होंने कहा कि विधानसभा लोकतांत्रिक व्यवस्था का वह महत्वपूर्ण मंच है, जहां राज्य के भविष्य, नीतियों और आम नागरिकों के हित से जुड़े विषयों पर विचार-विमर्श होता है। सभी जनप्रतिनिधियों, पदाधिकारियों और समितियों का एकमात्र उद्देश्य राज्य के विकास, जनकल्याण और जनमानस के हितों की रक्षा करना है।

महिला सशक्तिकरण में झारखंड बना मिसाल

मुख्यमंत्री ने कहा कि झारखंड ने कई क्षेत्रों में अपनी नीतियों और योजनाओं के माध्यम से देश के सामने एक अलग पहचान बनाई है। विशेषकर महिला सशक्तिकरण और जनकल्याणकारी योजनाओं के क्षेत्र में राज्य सरकार द्वारा किए जा रहे कार्यों की सराहना देश के अन्य राज्यों में भी हो रही है। झारखंड की योजनाओं और कार्यप्रणाली से दूसरे राज्य भी प्रेरणा ले रहे हैं।

वर्ष 2050 का विजन और पूर्वजों का योगदान

सीएम सोरेन ने कहा कि आने वाले वर्ष 2050 तक झारखंड कैसा होगा, राज्य विकास के किन नए आयामों को प्राप्त करेगा और आने वाली पीढ़ियों के लिए हम कैसी व्यवस्था तैयार करेंगे, इन सभी विषयों को ध्यान में रखकर राज्य सरकार निरंतर कार्य कर रही है। हमारा प्रयास है कि झारखंड को एक विकसित, समृद्ध और सशक्त राज्य के रूप में स्थापित किया जाए।

उन्होंने कहा कि झारखंड राज्य के निर्माण के पीछे हमारे पूर्वजों, आंदोलनकारियों और राज्यवासियों का लंबा संघर्ष एवं बलिदान रहा है। अलग झारखंड राज्य के आंदोलन में जिन लोगों ने अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया, उनके सपनों और आकांक्षाओं को पूरा करना हम सभी की जिम्मेदारी है। सरकार की योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक पहुंचे, यह हमारी प्राथमिकता है।

इस समारोह में झारखंड विधानसभा के अध्यक्ष रवींद्रनाथ महतो, संसदीय कार्य मंत्री राधाकृष्ण किशोर, नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी, मुख्य सचेतक मथुरा प्रसाद महतो, मुख्य सचेतक नवीन जायसवाल, उत्कृष्ट विधायक निरल पूर्ति, झारखंड विधानसभा के प्रभारी सचिव रंजीत कुमार सहित विधायकगण, पूर्व विधायकगण, विधानसभा के पदाधिकारी एवं कर्मी तथा अन्य गणमान्य अतिथि उपस्थित थे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

जर्जर बक्सा नदी पुल के पुनर्निर्माण की मांग को लेकर अधिवक्ता का सत्याग्रह दूसरे दिन भी जारी; अब तक नहीं पहुंचा कोई अधिकारी

पंचायत भवन में स्थापना दिवस पर जागरूकता सह स्वास्थ्य जांच शिविर, नेत्र रोग विशेषज्ञ ने की आंखों की जांच

जेएसएलपीएस की सैकड़ों दीदियों को मिला रबी फसल का बीज, गेहूं-चना-मसूर-सरसों का हुआ वितरण; समय पर बीज मिलने से खिले चेहरे

भव्य शिव मंदिर का भूमि पूजन, विधायक ने रखी आधारशिला; सभी समुदायों के लोग हुए शामिल

इतवारिया छठ की धूम: डैम और याहर नदी समेत दर्जनों घाटों पर डूबते सूर्य को अर्घ्य देने उमड़े व्रती

जेएसएलपीएस का रक्तदान शिविर, 107 ने कराया पंजीकरण, 17 यूनिट रक्त का संग्रह; 25 नवंबर तक अन्य प्रखंडों में भी लगेंगे शिविर

Leave a Comment