Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेलकूद क्राइम शिक्षा राजनीति स्वास्थ राशिफल
---Advertisement---

भव्य शिव मंदिर का भूमि पूजन, विधायक ने रखी आधारशिला; सभी समुदायों के लोग हुए शामिल

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

वैदिक मंत्रोच्चार के बीच हुआ शुभारंभ; विधायक बोले- मंदिर गांव की एकता और संस्कृति का प्रतीक, हर संभव सहयोग का आश्वासन

गिद्धौर (चतरा)। गिद्धौर प्रखंड के मंझगांवा पंचायत के गांव में प्रस्तावित भव्य शिव मंदिर के निर्माण कार्य का शुभारंभ रविवार को वैदिक मंत्रोच्चार और विधि-विधान से भूमि पूजन कर किया गया।

मुख्य अतिथि सिमरिया विधायक उज्ज्वल दास ने विधिवत पूजा-अर्चना कर मंदिर की आधारशिला रखी। उन्होंने कहा कि मंदिर केवल आस्था का केंद्र नहीं, बल्कि गांव की एकता और संस्कृति का प्रतीक होगा। उन्होंने निर्माण में हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया।

समारोह में विधायक प्रतिनिधि कपिल कुमार दांगी, भाजपा मंडल अध्यक्ष प्रेमचंद यादव, रूबी वर्मा, बिंदेश्वरी यादव, ब्रजेश कुमार, सुनील राणा, चतरा नगर प्रत्याशी अमन यादव, संतोष दास समेत कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।

मंदिर निर्माण में अहम भूमिका निभा रहे गिद्धौर प्रखंड उपप्रमुख प्रीतम कुमार यादव के नेतृत्व में कैलाश राणा, नरेश यादव, महावीर राणा, संजय यादव, अजय यादव, देवेंद्र कुमार भुइयाँ, राजदेव कुमार, मनोज राणा, प्रकाश कुमार यादव, निशांत कुमार यादव और विकास राणा ने अतिथियों का स्वागत किया।

सांप्रदायिक सौहार्द की झलक: गांव के मिराज मियां, एमडी साबीर, सईद अंसारी और केवल यादव समेत सभी समुदायों के लोगों ने एक साथ भूमि पूजन में भाग लेकर भाईचारे की मिसाल पेश की। पूरे गांव में भक्ति और उल्लास का माहौल रहा और ग्रामीणों ने भगवान भोलेनाथ से निर्माण कार्य के निर्विघ्न संपन्न होने की प्रार्थना की।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

जर्जर बक्सा नदी पुल के पुनर्निर्माण की मांग को लेकर अधिवक्ता का सत्याग्रह दूसरे दिन भी जारी; अब तक नहीं पहुंचा कोई अधिकारी

पंचायत भवन में स्थापना दिवस पर जागरूकता सह स्वास्थ्य जांच शिविर, नेत्र रोग विशेषज्ञ ने की आंखों की जांच

जेएसएलपीएस की सैकड़ों दीदियों को मिला रबी फसल का बीज, गेहूं-चना-मसूर-सरसों का हुआ वितरण; समय पर बीज मिलने से खिले चेहरे

इतवारिया छठ की धूम: डैम और याहर नदी समेत दर्जनों घाटों पर डूबते सूर्य को अर्घ्य देने उमड़े व्रती

जेएसएलपीएस का रक्तदान शिविर, 107 ने कराया पंजीकरण, 17 यूनिट रक्त का संग्रह; 25 नवंबर तक अन्य प्रखंडों में भी लगेंगे शिविर

पुलिस को देख भागे दो बाइक सवार, देसी कट्टा और जिंदा गोलियों के साथ गिरफ्तार; रंथा मोड़ पर खदेड़कर पकड़ा

Leave a Comment