Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेलकूद क्राइम शिक्षा राजनीति स्वास्थ राशिफल
---Advertisement---

जंगल में मिला अज्ञात महिला का आधा जला शव, साक्ष्य छिपाने की आशंका

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

मवेशी चराने गए ग्रामीणों ने देखा सड़ा-गला शव, पुलिस ने शुरू की पहचान और जांच में जुटी

चतरा | चतरा जिले के प्रतापपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत भरही-रबदा बॉर्डर स्थित लाली माटी जंगल से सोमवार सुबह एक अज्ञात महिला का सड़ा-गला और आधा जला हुआ शव बरामद होने से इलाके में दहशत का माहौल है।

ग्रामीणों ने की खोज
प्राप्त जानकारी के अनुसार, सुबह के वक्त स्थानीय ग्रामीण अपने मवेशियों को चराने के लिए जंगल की ओर गए थे। इसी दौरान उन्हें वहां एक शव पड़ा हुआ मिला। शव की हालत देखकर ग्रामीण सकते में आ गए और तुरंत पुलिस को सूचना दी।

हत्या की जताई जा रही आशंका
शव के आधा जला और सड़ा-गला होने की स्थिति को देखते हुए प्रथम दृष्टया यह आशंका जताई जा रही है कि महिला की हत्या किसी अन्य स्थान पर की गई है। सबूत मिटाने के मकसद से शव को जंगल में लाकर आग के हवाले किया गया और फेंक दिया गया।

पुलिस कर रही है जांच
घटना की सूचना मिलने के बाद प्रतापपुर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन शुरू की। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल महिला की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस आसपास के इलाकों में लापता महिलाओं की जानकारी जुटा रही है। मौत के असली कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Leave a Comment