Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेलकूद क्राइम शिक्षा राजनीति स्वास्थ राशिफल
---Advertisement---

सेरेगहातु तोराड में नहाय-खाय के साथ छठ महापर्व शुरू, श्रद्धा और भक्ति में डूबे श्रद्धालु

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

गायत्री देवी, पूर्णिमा देवी समेत तमाम श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद, छठी मइया से मांगा सुख-समृद्धि का आशीर्वाद

लोहरदगा। सूर्योपासना का चार दिवसीय महापर्व कार्तिक छठ शुक्रवार को नहाय-खाय के साथ शुरू हो गया। लोक आस्था के इस महापर्व को लेकर पुरे क्षेत्र में श्रद्धा, भक्ति और उत्साह का माहौल देखने को मिल रहा है। छठ पर्व के पहले दिन व्रती महिलाओं ने पवित्र नदियों, तालाबों एवं जलाशयों में स्नान कर तन-मन की शुद्धि के साथ व्रत का संकल्प लिया। इसके बाद पारंपरिक रूप से अरवा चावल और लौकी की सब्जी का प्रसाद तैयार कर ग्रहण किया। गायत्री देवी, पूर्णिमा देवी सहित तमाम भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया और छठी मइया से परिवार की सुख-समृद्धि, खुशहाली एवं मंगलमय जीवन की कामना की।

शनिवार को होगा खरना

छठ महापर्व के दूसरे दिन शनिवार को खरना मनाया जाएगा। इस दिन व्रती पूरे दिन निर्जला उपवास रखेंगे। शाम को स्नान एवं पूजा-अर्चना के बाद भगवान सूर्य को नमन कर दूध और गुड़ से बनी खीर का प्रसाद ग्रहण करेंगे। खरना का प्रसाद ग्रहण करने के बाद व्रतियों का 36 घंटे का कठिन निर्जला उपवास शुरू हो जाएगा।

36 घंटे की कठिन तपस्या

छठ पूजा में व्रती लगभग 36 घंटे तक बिना अन्न और जल ग्रहण किए कठिन तपस्या करते हैं। परिवार की सुख-समृद्धि, संतान की खुशहाली और जीवन के कष्टों से मुक्ति की कामना के साथ यह व्रत पूरी श्रद्धा और निष्ठा से किया जाता है। इस पर्व की विशेषता है कि इसमें किसी पुरोहित की अनिवार्यता नहीं होती, बल्कि व्रती स्वयं पूरी पवित्रता और विधि-विधान से भगवान सूर्य एवं छठी मइया की आराधना करते हैं।

अस्ताचलगामी और उदीयमान सूर्य को देंगे अर्घ्य

महापर्व के तीसरे दिन रविवार को व्रती नदी, तालाब एवं जलाशयों में खड़े होकर अस्ताचलगामी सूर्य को पहला अर्घ्य अर्पित करेंगे। इस दौरान फल, फूल, ठेकुआ और पारंपरिक पूजन सामग्री से भगवान सूर्य की आराधना की जाएगी। वहीं, चौथे और अंतिम दिन सोमवार को उदीयमान सूर्य को दूसरा अर्घ्य दिया जाएगा। इसके साथ ही लगभग 36 घंटे का निर्जला व्रत संपन्न होगा और व्रती पारण कर अन्न-जल ग्रहण करेंगे। छठ महापर्व को लेकर पूरे क्षेत्र में भक्तिमय वातावरण बना हुआ है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

रात में प्रेमी संग पकड़ी गई नवविवाहिता, ग्रामीणों ने पहले पति का सिंदूर धुलवाया; मंदिर में कराई दूसरी शादी

भाजपा नेता का कथित संदिग्ध हालत में पकड़ाया वीडियो वायरल; पति ने 4 घंटे बाद घेरकर की जमकर पिटाई

दर्दनाक हादसा: रामनाम सप्ताह में भजन गाने जा रहे 3 लोगों की बस की टक्कर से मौत, एक ही गांव के थे तीनों

शादी का जाल: मैट्रिमोनियल साइट से 15 महिलाओं को बनाया शिकार, अश्लील वीडियो से ब्लैकमेल और 18 लाख की ठगी; आरोपी गिरफ्तार

दर्दनाक हादसा: बाबा धाम जा रहे परिवार की स्कॉर्पियो-ट्रक में टक्कर, पांच की मौत; 12 दिसंबर को होनी थी दूल्हे की शादी

जेएसएलपीएस और रेड क्रॉस के सहयोग से रक्तदान शिविर, 16 यूनिट रक्त हुआ संग्रहित

Leave a Comment