
कुएं में गिरे दो जंगली पशु, निकालने के लिए वन विभाग को दिया गया सूचना
गिद्धौर(चतरा)। गिद्धौर प्रखंड मुख्यालय स्थित बरटा गांव के एक कुएं में दो जंगली पशु गिर गए हैं। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार पशु उक्त कुएं में चार दिन से पड़े हुए हैं। ग्रामीणों ने इसकी जानकारी वन विभाग को दी है। ग्रामीणों ने बताया कि चार दिनों से कुएं में सियार (लोमड़ी) गिरे हुए हैं। जिससे ग्रामीण भी परेशान हैं। ऐसे में ग्रामीण दोनो पशु को कुएं में ही मकई आदि खिलाकर जीवित रखें है। वन विभाग वनपाल रूपलाल यादव ने बताया कि जल्द ही कुएं में डूबे पशु को निकाला जाएगा।