Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

टाल दुर्गा पूजा समिति का हुआ पुनर्गठन, अध्यक्ष बने तापेश्वर व सचिव पंकज

On: September 7, 2023 7:39 AM
Follow Us:
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now
टाल दुर्गा पूजा समिति का हुआ पुनर्गठन, अध्यक्ष बने तापेश्वर व सचिव पंकज
इटखोरी(चतरा)। इटखोरी प्रखंड मुख्य के टाल स्थित ऐतिहासिक दुर्गा मंदिर प्रांगण में बुधवार को दुर्गापूजा को लेकर बैठक मुखियि जोगेश्वर दांगी की अध्यक्षता में संपन्न हुई। इस दौरान शांतिपूर्ण तरीके से पूजा संपन्न कराने को लेकर दुर्गा पूजा समिति का पुनर्गठन करते हुए सर्वसम्मति से तापेश्वर गिरी को समिति का नया अध्यक्ष मनोनीत किया। जबकि पंकज सिंह को सचिव व नारो राम को कोषाध्यक्ष चुना गया। वहीं अरविंद गिरी, सूरज दांगी, भोला दांगी को उपाध्यक्ष मृत्युंजय सिंह, सतेन्द्र गिरी, जोगेश्वर दांगी, प्रवीण सिंह, प्रिंस सिंह, प्रकाश राम, विनय सोनी, आशीष दांगी को संरक्षक बनाया गया। इसके अलावा गांव के 50 युवकों को कार्यकारिणी सदस्य बनाया गया है। बैठक के दौरान निर्णय लिया गया कि कार्यकारिणी सदस्य के तौर पर चुने गए युवकों की टोली को अलग-अलग भागों में बांट कर विधि-विधान से पूजा संपन्न कराई जाएगी। यह सभी कार्यकारिणी सदस्य अध्यक्ष, सचिव और कोषाध्यक्ष के नेतृत्व में प्राप्त जिम्मेदारियों को निभाएंगे। साथ ही यह भी निर्णय लिया गया कि पूजा के दौरान श्रद्धालुओं को किसी भी तरह की परेशानी ना हो इसे लेकर देवी मंडप परिसर से सुसारी टोला और मोहन दांगी के घर तक रौशनी, साउंड और साज-सज्जा की व्यवस्था करने, साथ ही शिव मंदिर की भी साज-सज्जा का निर्णय लिया गया। बैठक में कपिल राम, अरविंद गिरी, राजा गिरी, राजू गिरी, विनय गिरी, सूरज दांगी, सुनील गिरी, पंकज गिरी, मुकेश पाण्डेय, दिलीप पांडे, आशीष सिंह, राहुल सोनी, पिंटू सोनी, गणेश ठाकुर, पप्पू ठाकुर, कामेश्वर प्रजापति, दिलीप सिंह सहित दर्जनों ग्रामीण उपस्थित थे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now
---Advertisement---

और पढ़ें

28 दिनों से लापता दिव्यांग किशोरी का शव बरामद, कई सवालों के घेरे में मामला

पुलिस की मॉक ड्रिल, त्योहारों को लेकर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी

उग्रवाद के नाम पर दहशत फैलाने की कोशिश, पुलिस के लिए चुनौती

पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय में ‘ऑपरेशन सिंदूर’ पर क्विज प्रतियोगिता आयोजित

श्रद्धा और उल्लास के साथ सरस्वती पूजा, शिक्षण संस्थानों में भक्तिमय माहौल

सरस्वती पूजा को लेकर सिमरिया व पत्थलगड़ा में पुलिस का फ्लैग मार्च

हर्षाेल्लास के साथ हुई सरस्वती पूजा, सीओ व थाना प्रभारी ने किया पंडालों का निरीक्षण

बाइक दुर्घटना में युवक गंभीर रूप से घायल

जिप उपाध्यक्ष का भव्य स्वागत, पूजा पंडालों का किया भ्रमण

नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 129वीं जयंती धूमधाम से मनाई गई

जिला मुख्यालय समेत प्रखंडो में श्रद्धा के साथ मनाई गई सरस्वती पूजा

ब्लूमिंग बड्स पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनाई गईं सरस्वती पूजा

Leave a Comment