Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेलकूद क्राइम शिक्षा राजनीति स्वास्थ राशिफल
---Advertisement---

छठ घाटों की सुरक्षा और सुविधाओं को लेकर प्रशासन सख्त, सीओ व थाना प्रभारी ने किया निरीक्षण

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

साफ-सफाई, रोशनी और सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त करने का निर्देश, व्रतियों की सुविधा में लापरवाही बर्दाश्त नहीं

चौपारण (हजारीबाग)। लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा को लेकर चौपारण प्रखंड में प्रशासनिक सक्रियता बढ़ गई है। पर्व को शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के उद्देश्य से अंचलाधिकारी संजय कुमार यादव एवं थाना प्रभारी पंकज कुमार ने प्रखंड के विभिन्न छठ घाटों का दौरा कर तैयारियों का जायजा लिया।

इस दौरान अधिकारियों ने ताजपुर, चौपारण, दादपुर, मध्यगोपाली समेत कई छठ घाटों का निरीक्षण किया। उन्होंने घाटों की साफ-सफाई, रोशनी, सुरक्षा व्यवस्था, आवागमन के रास्ते और श्रद्धालुओं के लिए उपलब्ध बुनियादी सुविधाओं की स्थिति का बारीकी से जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने छठ पूजा समितियों के सदस्यों एवं स्थानीय ग्रामीणों से बातचीत कर तैयारियों की जानकारी ली। उन्होंने घाटों पर नियमित साफ-सफाई सुनिश्चित करने, जलाशयों में खतरनाक एवं गहरे स्थानों को चिह्नित करने, पर्याप्त रोशनी की व्यवस्था करने तथा व्रतियों और श्रद्धालुओं की सुविधा का विशेष ध्यान रखने का निर्देश दिया।

सीओ संजय कुमार यादव ने कहा कि छठ महापर्व आस्था और श्रद्धा का महान पर्व है। इस दौरान व्रतियों एवं श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी नहीं होनी चाहिए। इसके लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समय रहते दुरुस्त की जाएं। वहीं थाना प्रभारी पंकज कुमार ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पूजा समितियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि छठ घाटों पर भीड़ नियंत्रण, विधि-व्यवस्था एवं शांति बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क और मुस्तैद रहेगा। अधिकारियों ने पूजा समितियों एवं स्थानीय लोगों से प्रशासन के साथ बेहतर समन्वय स्थापित कर छठ महापर्व को शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित तरीके से संपन्न कराने की अपील की।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

रामपुर के लाल आचार्य प्रेम शंकर पाण्डेय ने अंतरराष्ट्रीय मंच पर बढ़ाया झारखंड का गौरव

हजारीबाग जिला कांग्रेस कमेटी कार्यकारिणी की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न 

सिमडेगा विधायक मामले में सियासत तेज: दीपक प्रकाश ने मीडिया पर पुलिस कार्रवाई को बताया अलोकतांत्रिक, विनोद पांडेय ने मांगी निष्पक्ष जांच

विधायक प्रतिनिधि के पिता का 90 वर्ष की उम्र में निधन, क्षेत्र में शोक की लहर

उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ का समापन, भद्रकाली मुहाने घाट को नमो घाट की तर्ज पर सजाया गया; भव्य गंगा आरती का आयोजन

जिले में छठ महापर्व का समापन: उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ घाटों पर उमड़ी भीड़; कई जगह गंगा आरती

Leave a Comment