मोटर के तार के संपर्क में आने से हुआ हादसा, परिजनों ने डंडे की मदद से छुड़ाया; परिजन बोले- फिलहाल हालत सामान्य
हंटरगंज (चतरा)। हंटरगंज थाना के डाहा पंचायत अंतर्गत बिहिया सरहचिया गांव में बुधवार को चापानल से पानी भरने के दौरान करंट की चपेट में आने से एक महिला गंभीर रूप से झुलस गई। घायल की पहचान मदन यादव की 28 वर्षीय पत्नी सोनम देवी के रूप में हुई है।
मिली जानकारी के अनुसार बुधवार दोपहर करीब 12 बजे महिला चापानल से पानी भरने गई थी। इसी दौरान चापानल में लगे मोटर के तार के संपर्क में आने से वह करंट की चपेट में आ गई। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। परिजनों ने तत्परता दिखाते हुए डंडे की मदद से महिला को बिजली के संपर्क से अलग किया।
इसके बाद परिजन उसे हंटरगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार किया। गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए उसे गया के मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया गया। परिजनों के अनुसार फिलहाल महिला की स्थिति सामान्य बताई जा रही है।




















Total Users : 1279540
Total views : 3153629