Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेलकूद क्राइम शिक्षा राजनीति स्वास्थ राशिफल
---Advertisement---

थाना परिसर की कथित घटना के विरोध में गिद्धौर में भाजपा का प्रदर्शन, मुख्यमंत्री का पुतला फूंका

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

मंडल अध्यक्ष के नेतृत्व में गिद्धौर बाजार में नारेबाजी; महिलाओं की सुरक्षा और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग

गिद्धौर (चतरा)। सरायकेला-खरसावां जिले के गम्हरिया थाना परिसर में एक महिला के साथ कथित दुष्कर्म की घटना के विरोध में भारतीय जनता पार्टी, गिद्धौर मंडल ने रविवार की शाम 5 बजे गिद्धौर बाजार में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का पुतला दहन कर प्रदर्शन किया।

यह कार्यक्रम भाजपा जिला अध्यक्ष रामदेव सिंह भोक्ता के निर्देश पर मंडल अध्यक्ष प्रेमचंद यादव के नेतृत्व में आयोजित हुआ। कार्यकर्ताओं ने राज्य में महिलाओं के विरुद्ध बढ़ते अपराध पर चिंता जताई। उनका कहना था कि थाने जैसी सुरक्षित मानी जाने वाली जगह पर ही ऐसी घटना के आरोप सामने आना कानून-व्यवस्था पर बड़ा सवाल है। भाजपा नेताओं ने आरोप लगाया कि महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने में सरकार विफल रही है।

पुतला दहन के दौरान कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री के खिलाफ नारेबाजी की और महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने तथा दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की।

मौके पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष कपिल कुमार दांगी, सांसद प्रतिनिधि सत्येंद्र कुमार दांगी और मनोज कुशवाहा, पूर्व ओबीसी मोर्चा जिला अध्यक्ष राजेंद्र दांगी, पूर्व मंडल अध्यक्ष लखन दांगी, रामानंद दांगी, चिंतामणि दांगी, महेंद्र राम, संजय यादव, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष बबलू साव, शिव कुमार दांगी, अमीर दांगी, महेन्द्र यादव, राजू साव सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित थे। कार्यक्रम के अंत में कार्यकर्ताओं ने एक स्वर में कहा कि नारी सम्मान की रक्षा हमारा संकल्प है और महिलाओं की सुरक्षा से कोई समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

सल्फास की जहरीली गैस का कहर: सो रहे थे तीन मासूम, 4 माह के बच्चे की मौत; दो बेहोश

कोल ब्लॉक सर्वे पर बवाल: ग्रामीणों ने कंपनी अधिकारियों को बनाया बंधक, पथराव में 12 पुलिसकर्मी घायल; DIG बोले- दोषियों पर होगी सख्त कार्रवाई

जेबीवीएनएल का जनसमस्या निवारण शिविर, बिजली बिल, मीटर और ट्रांसफार्मर की शिकायतें लेकर पहुंचे ग्रामीण; कई मामलों का मौके पर निपटारा

उत्क्रमित +2 उच्च विद्यालय में स्वच्छता अभियान और शपथ समारोह, बच्चों ने झाड़ू लगाकर की परिसर की सफाई

बक्सा पुल के लिए सत्याग्रह तीसरे दिन भी जारी, बीडीओ-सीओ के आश्वासन के बाद भी नहीं माने योगेंद्र यादव; 24 घंटे में काम शुरू कराने की बात

एनटीपीसी हादसे में 50-50 लाख मुआवजे की सहमति के बाद भी कांड संख्या 252/2026 दर्ज, 11 अधिकारी नामजद; शिकायतकर्ता ने हलफनामे में कहा- मुकदमा नहीं कराना चाहती

Leave a Comment