पोद्दार स्मृति भवन में मां दुर्गा की आरती के साथ हुआ शुभारंभ, महिलाओं और युवतियों ने उत्साहपूर्वक लिया हिस्सा
गुमला (झारखंड)। नवरात्रि के अवसर पर अग्रवाल युवा सभा, गुमला के तत्वावधान में स्थानीय पोद्दार स्मृति भवन में भव्य डांडिया एवं गरबा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत मां दुर्गा की आरती और दीप प्रज्वलन के साथ हुई। पूरे आयोजन में धार्मिक आस्था, पारंपरिक संस्कृति और उत्साह का माहौल देखने को मिला।
पारंपरिक परिधानों में सजे प्रतिभागियों ने बांधा समां
सभा के अध्यक्ष संजीव अग्रवाल और सचिव पूनम अग्रवाल के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में समाज की महिलाओं एवं युवतियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। पोद्दार स्मृति भवन को आकर्षक विद्युत सज्जा और फूलों से सजाया गया था। पारंपरिक परिधानों में सजी महिलाओं ने डांडिया और गरबा नृत्य प्रस्तुत कर उपस्थित लोगों का मन मोह लिया।
सामाजिक एकता और सांस्कृतिक जुड़ाव पर जोर
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अध्यक्ष संजीव अग्रवाल ने कहा कि ऐसे सांस्कृतिक आयोजन समाज में आपसी एकता और सद्भाव को मजबूत करते हैं। साथ ही, इनके माध्यम से युवा पीढ़ी को अपनी परंपराओं और संस्कृति से जुड़े रहने की प्रेरणा मिलती है।
बड़ी संख्या में समाज के लोग हुए शामिल
इस अवसर पर नटवर अग्रवाल, सुमित अग्रवाल, भूषण नर्सरिया, सुमित जाजोदिया, शिखा जाजोदिया, शिल्पा अग्रवाल, शेखर अग्रवाल, मंजू फोगला, किशोर फोगला, शंकर अग्रवाल, अंकिता अग्रवाल, निर्मला अग्रवाल, सतभामा अग्रवाल और अंबिका अग्रवाल सहित सैकड़ों सदस्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन प्रसाद वितरण के साथ हुआ।




















Total Users : 1237490
Total views : 3091502