पूजा समिति अध्यक्ष, मुखिया प्रतिनिधि, शिक्षक और संचालक के नेतृत्व में संपन्न हुआ कार्यक्रम; नाटक और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा समां; माता रानी के जयकारों से गूंजा पूरा माहौल
गिद्धौर (चतरा), 20 अक्टूबर 2026: चतरा जिले के गिद्धौर प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत बारीसाखी पंचायत गांव में दुर्गा पूजा के शुभ अवसर पर डांडिया-गरबा नृत्य का भव्य आयोजन बीते रविवार रात्रि में किया गया। यह आयोजन सार्वजनिक दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष देव कुमार साव, मुखिया प्रतिनिधि दिनेश भारती, शिक्षक ब्रह्मदेव पासवान और संचालक रामजीवन कुमार साव के नेतृत्व में संपन्न हुआ।
बच्चों की प्रस्तुति ने मोहा सबका मन

इस अवसर पर छोटे-छोटे बच्चों और बच्चियों ने डांडिया-गरबा नृत्य की मनमोहक प्रस्तुति देकर सबका मन मोह लिया। साथ ही एक से बढ़कर एक सांस्कृतिक कार्यक्रम और नाटक की प्रस्तुति भी की गई, जिसे देख दर्शक मंत्रमुग्ध हो गए।
जयकारों और गरबा की धुन से गूंजा माहौल
कार्यक्रम के दौरान गांव के सैकड़ों श्रद्धालु और ग्रामीण उपस्थित रहे। पूरा माहौल माता रानी के जयकारों और गरबा की धुन से गूंज उठा। उत्सव की रौनक और भक्ति का अद्भुत संगम देखने को मिला।
इस अवसर पर पूर्व दुर्गा पूजा अध्यक्ष शिवकुमार यादव, समाजसेवी प्रसादी पासवान, विजय रजक, रामाशीष यादव, सुनील कुमार यादव, मनोज साहू, मिथिलेश कुमार दांगी, विकास कुमार बिक्कू, ज्ञान कुमार गुप्ता सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।


















Total Users : 1236518
Total views : 3090153