Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेलकूद क्राइम शिक्षा राजनीति स्वास्थ राशिफल
---Advertisement---

हाइवा की टक्कर से किशोर की मौत, एक गंभीर; 12 घंटे जाम के बाद मुआवजे पर बनी सहमति

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

सुबह हुआ हादसा, परिजनों ने चौक किया जाम; मृतक के परिजनों को 5 लाख और आपदा प्रबंधन से 4 लाख, घायल के इलाज के लिए 3 लाख नगद

सिमरिया (चतरा, झारखंड)। सिमरिया थाना क्षेत्र के बन्हे गोआ के पास सुबह करीब 5:45 बजे एक हाइवा ने मोटरसाइकिल पर सवार दो किशोरों को टक्कर मार दी। हादसे में 14 वर्षीय शहबाज अंसारी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 15 वर्षीय दूसरा किशोर गंभीर रूप से घायल हो गया।

मृतक शहबाज अंसारी बकचौमा निवासी मो. सगीर का पुत्र है। घायल किशोर का नाम भी शहबाज अंसारी है, जो डाड़ी गांव के रहने वाले माशूक मियां का पुत्र है। दोनों के नाम एक जैसे होने से पाठकों को भ्रम न हो, इसलिए पिता और गांव का नाम साथ दिया गया है। घायल किशोर को रेफरल अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए रांची रेफर कर दिया।

जानकारी के अनुसार, दोनों किशोर सुबह घर से मोटरसाइकिल पर निकले थे। गोआ पहुंचते ही हाइवा (जेएच02बीएस 9746) ने उन्हें टक्कर मार दी। घटना से आक्रोशित परिजनों ने सिमरिया मुख्य चौक जाम कर मुआवजे और घायल के समुचित इलाज की मांग शुरू कर दी। सूचना पर अंचलाधिकारी गौरव कुमार राय, थाना प्रभारी अमित कुमार गुप्ता और जेएमएम नेता मनोज चंद्रा ने परिजनों को समझाने की काफी कोशिश की। पर परिजन और ग्रामीण मृतक के परिवार को 10 लाख रुपये और घायल के बेहतर इलाज की मांग पर अड़े रहे।

काफी मशक्कत के बाद जब करीब 12 घंटे बीत चुके थे, तब परिजन और ग्रामीण समझौते पर सहमत हुए। इसके तहत:

  • मृतक के परिजनों को 5 लाख रुपये की मुआवजा राशि
  • इसके अलावा आपदा प्रबंधन के तहत 4 लाख रुपये
  • घायल के इलाज के लिए 3 लाख रुपये नगद

इसके बाद जाम हटा लिया गया और सड़क पर आवागमन बहाल हो गया।

मौके पर चतरा जिला कांग्रेस अध्यक्ष चंद्रदेव गोप, सलीम अख्तर, नेमधारी महतो, गोपाल महतो, कामाख्या नारायण सिंह, मो. इकबाल, मो. गुलाम, मो. डबलू, मो. अख्तर, जवाहर विश्वकर्मा, मो. अंसारुल, मो. अफजल, मो. फारूक समेत दर्जनों लोग शामिल थे।

न्यूज स्केल लाइव – भरोसे की पहचान

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Leave a Comment