Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेलकूद क्राइम शिक्षा राजनीति स्वास्थ राशिफल
---Advertisement---

अज्ञात कोयला वाहन ने युवक को कुचला: दुर्गा पूजा से लौट रहे राजू की मौत, आक्रोशित ग्रामीणों ने किया सड़क जाम

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

रात करीब दो बजे हादसा, मुआवजे के आश्वासन पर हटा जाम; थाना प्रभारी ने समझा-बुझाकर कराया समझौता

इटखोरी (चतरा), झारखंड। चतरा जिले के इटखोरी थाना क्षेत्र अंतर्गत पितीज बंगला चौक स्थित डाकघर के समीप बीती रात करीब दो बजे अज्ञात कोयला वाहन की चपेट में आने से एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई। मृतक की पहचान पितीज गांव निवासी छेदी भुइया के पुत्र राजू भुइया के रूप में हुई है। घटना से आक्रोशित परिजनों और ग्रामीणों ने चतरा-इटखोरी मुख्य मार्ग पर बंगला चौक में डाकघर के सामने सड़क जाम कर दिया।

दुर्गा पूजा कार्यक्रम से लौट रहा था युवक

मिली जानकारी के अनुसार राजू भुइया पितीज में आयोजित दुर्गा पूजा कार्यक्रम से अपने घर लौट रहा था। इसी दौरान बंगला चौक के पास अज्ञात कोयला वाहन की चपेट में आ गया। हादसा इतना भीषण था कि उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

पुलिस ने भेजा पोस्टमार्टम, शव परिजनों को सौंपा

सूचना मिलते ही इटखोरी पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।

सड़क जाम, मुआवजे के आश्वासन पर हटा अवरोध

मौत से गुस्साए परिजनों और ग्रामीणों ने सड़क जाम कर दिया, जिससे मुख्य मार्ग पर आवागमन प्रभावित रहा। सूचना पर इटखोरी थाना प्रभारी अभिषेक कुमार सिंह दल-बल के साथ पहुंचे और परिजनों व ग्रामीणों को समझा-बुझाकर शांत कराया। सरकारी मुआवजे के संबंध में आश्वासन मिलने के बाद जाम हटाया गया और आवागमन बहाल हुआ। हादसे के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और गांव में शोक का माहौल है।

भरोसे की पहचान: न्यूज स्केल लाइव

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment