एक ही स्कूटी पर सवार थे युवक, कस्तूरबा विद्यालय की चारदीवारी से टकराई; दो घायलों का हजारीबाग में इलाज जारी, पूर्व MLA प्रत्याशी ने की मुआवजे की मांग
पत्थलगड़ा (चतरा)। पत्थलगड़ा प्रखंड के आवासीय कस्तूरबा गांधी विद्यालय के समीप शनिवार को हुई सड़क दुर्घटना में घायल 20 वर्षीय विकास कुमार की इलाज के दौरान मौत हो गई। वह गोपीपुर गांव निवासी गंदौरी भुइयां का पुत्र था। घटना के बाद परिजनों में शोक की लहर है और गांव में मातम पसरा है।
जानकारी के अनुसार, शनिवार को एक ही स्कूटी पर सवार चार युवक बाजार करने गए थे। बाजार से लौटने के दौरान स्कूटी अनियंत्रित होकर कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय की चारदीवारी से टकरा गई। हादसे में चारों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया, जहां इलाज के दौरान विकास कुमार ने दम तोड़ दिया। दो अन्य घायलों का हजारीबाग सदर अस्पताल में इलाज चल रहा है।

घटना की जानकारी मिलने पर अखिल भारतीय समाज के केंद्रीय सचिव और सिमरिया विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी दिनेशपुर भुइयां गोपीपुर गांव पहुंचे। उन्होंने मृतक के परिजनों से मुलाकात कर सांत्वना दी और हर संभव सहयोग का भरोसा दिलाया। उन्होंने प्रखंड प्रशासन से गरीब पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा देने की मांग की, ताकि परिवार को कठिन समय में मदद मिल सके।


















Total Users : 1281645
Total views : 3156907