Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेलकूद क्राइम शिक्षा राजनीति स्वास्थ राशिफल
---Advertisement---

उरेज ने पसेरिया को हराकर जीता फुटबॉल टूर्नामेंट, खस्सी पर जमाया कब्जा

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

16 टीमों के बीच हुआ रोमांचक मुकाबला, शिवडीह तीसरे और चौराटोंगरी डोंगरी चौथे स्थान पर रहे

हजारीबाग : बड़कागांव। जागृति युवा क्लब पलांडू के सौजन्य से आयोजित तीन दिवसीय फुटबॉल टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला रविवार को पसेरिया और उरेज की टीमों के बीच खेला गया। रोमांचक मुकाबले में उरेज की टीम ने पसेरिया को पराजित कर टूर्नामेंट का खिताब अपने नाम कर लिया। विजेता टीम ने पुरस्कार स्वरूप खस्सी पर कब्जा जमाया। प्रतियोगिता में कुल 16 टीमों ने हिस्सा लिया। बेहतर प्रदर्शन करते हुए शिवडीह की टीम ने तीसरा स्थान प्राप्त किया, जबकि चौराटोंगरी डोंगरी की टीम चौथे स्थान पर रही।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व जिला परिषद प्रत्याशी सह झामुमो के हजारीबाग जिला उपाध्यक्ष संजय करमाली शामिल हुए। आयोजन समिति की ओर से उनका स्वागत गाजे-बाजे, ढोल-मांदर और स्वागत गीत के साथ किया गया। इसके बाद मुख्य अतिथि एवं अन्य अतिथियों ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया और फुटबॉल को किक मारकर फाइनल मुकाबले का शुभारंभ किया।

कार्यक्रम का संयुक्त संचालन अजय कुमार और ईश्वर कुमार महतो ने किया। मौके पर जागृति युवा क्लब के अध्यक्ष बबलू कुमार, सचिव राहुल करमाली, कोषाध्यक्ष रामू कुमार, टूर्नामेंट प्रभारी गणेश कुमार दास, राजकुमार करमाली, रवि करमाली सहित क्लब के अन्य सदस्य मौजूद थे।

विशिष्ट अतिथियों में तलसवार मुखिया प्रतिनिधि संजय महतो, पूर्व मुखिया शुक्ला तुरी, पूर्व प्रमुख प्रतिनिधि कौलेश्वर गंझू, जागेश्वर तुरी उर्फ बढ़न, प्रदीप महतो, सूबेदार करमाली, सतीश करमाली और नारायण प्रसाद उपस्थित रहे। टूर्नामेंट के सफल आयोजन से क्षेत्र में खेल के प्रति युवाओं का उत्साह देखने को मिला।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment