Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेलकूद क्राइम शिक्षा राजनीति स्वास्थ राशिफल
---Advertisement---

कुम्हार प्रजापति ट्रस्ट की अनूठी पहल, दुर्गा पूजा पंडालों में आचार्यों को भेंट की दुर्गा सप्तशती की पुस्तक

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

कुम्हार प्रजापति ट्रस्ट की अनूठी पहल, दुर्गा पूजा पंडालों में आचार्यों को भेंट की दुर्गा सप्तशती की पुस्तक

 

लोहरदगा। शारदीय नवरात्र के पावन अवसर पर कुम्हार प्रजापति ट्रस्ट की ओर से सनातन संस्कृति एवं धार्मिक परंपराओं के संरक्षण को लेकर सराहनीय पहल की गई। शनिवार, 17 अक्टूबर को अश्विन शुक्ल पक्ष सप्तमी के अवसर पर संरक्षक मंडली के नेतृत्व में ट्रस्ट के सदस्यों की एक टीम ने शहरी क्षेत्र के विभिन्न दुर्गा पूजा पंडालों का भ्रमण किया। इस दौरान सभी पंडालों में उपस्थित आचार्यों को दुर्गा सप्तशती की पुस्तक भेंट की गई। ट्रस्ट की इस पहल से आचार्यों ने प्रसन्नता व्यक्त की और कुम्हार समाज के इस धार्मिक एवं सामाजिक कार्य की सराहना करते हुए सदस्यों को आशीर्वाद दिया।

 

इस अवसर पर आचार्य गोपाल शरण मिश्र ने कहा कि कुम्हार प्रजापति ट्रस्ट की यह पहल बेहद नेक और सराहनीय है। ऐसे धार्मिक कार्यों से हिंदू समाज और सनातन समाज को मजबूती मिलती है। उन्होंने कहा कि मां दुर्गा की आराधना सभी लोगों को करनी चाहिए। दुर्गा सप्तशती में अनेक ऐसे मंत्र और स्तुतियां हैं, जिनके पाठ से लोगों को आध्यात्मिक शांति और कल्याण की प्रेरणा मिलती है। सनातन समाज के लोगों को अपने-अपने घरों में भी दुर्गा सप्तशती का पाठ और मां भगवती का स्मरण करना चाहिए।

 

कुम्हार प्रजापति ट्रस्ट के जिला अध्यक्ष प्रेम किशोर प्रजापति ने जिलेवासियों से अपील की कि सभी लोग हर्षोल्लास और आपसी भाईचारे के साथ दुर्गा पूजा का पर्व मनाएं। उन्होंने मां भगवती से पूरे जिले में सुख, शांति और समृद्धि बनाए रखने की कामना करने का आग्रह किया।

 

उन्होंने बताया कि ट्रस्ट की ओर से प्रत्येक वर्ष अष्टमी के अवसर पर कुम्हार समाज से जुड़े मूर्तिकारों और दुर्गा पूजा पंडालों के निर्माण में योगदान देने वाले लोगों को सम्मानित किया जाता रहा है। हालांकि, इस वर्ष दिसंबर महीने में एक भव्य कार्यक्रम आयोजित कर समाज के मूर्तिकारों एवं पंडाल निर्माताओं को सम्मानित किया जाएगा।

 

इस कार्यक्रम में संरक्षक मंडली के शिव नारायण प्रजापति, वासुदेव महतो, दुर्गा प्रजापति एवं शशिकांत प्रजापति के साथ अध्यक्ष प्रेम किशोर प्रजापति, उपाध्यक्ष सरोज प्रजापति, महासचिव नागेंद्र प्रजापति, कोषाध्यक्ष विनोद प्रजापति, अरुण प्रजापति, सत्यकेतु प्रजापति, रियांश प्रजापति, दीपक प्रजापति, दिलीप प्रजापति, रामदेव प्रजापति, राजू प्रजापति सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

 

कुम्हार प्रजापति ट्रस्ट की इस पहल को धार्मिक आस्था, सामाजिक एकता और सनातन संस्कृति के संरक्षण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

कोल माइंस में नौ घंटे बंद रहा कन्वेयर बेल्ट: सात सूत्री मांगों पर मजदूरों का आंदोलन, 22 अक्टूबर को वार्ता का आश्वासन

उपायुक्त ने पुलिस अधीक्षक एवं वरीय पदाधिकारियों के साथ किया दुर्गा पूजा पंडालों का निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ करने के दिए निर्देश

लोहरदगा के कैरो में खूनी वारदात, टांगी से गर्दन काटकर कारी उरांव की हत्या; दो बच्चे गंभीर रूप से घायल

भंडरा के दोनों दुर्गा पूजा पंडालों का भव्य उद्घाटन, जय माता दी के जयकारों से गूंजा क्षेत्र

लोहरदगा के कैरो में खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमारी, लड्डू और जलेबी में मिला अखाद्य रंग

तिवारी दुरा में भक्ति जागरण में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, भजनों पर झूमे श्रद्धालु

Leave a Comment