दुर्गा मंडप से मां भद्रकाली मंदिर होते उत्तरवाहिनी मुहाने नदी पहुंची यात्रा; विधि-विधान से पूजा के बाद दुर्गा मंदिर में स्थापित किए गए कलश
इटखोरी (चतरा)। इटखोरी प्रखंड क्षेत्र की सार्वजनिक दुर्गा पूजा समिति, परोका की ओर से भव्य कलश यात्रा निकाली गई। यात्रा में 301 महिलाएं शामिल हुईं।
कलश यात्रा दुर्गा मंडप से प्रसिद्ध मां भद्रकाली मंदिर होते हुए उत्तरवाहिनी मुहाने नदी पहुंची। वहां विधि-विधान से पूजा-पाठ कर कलशों में जल भरा गया। इसके बाद श्रद्धालुओं ने मां भद्रकाली के दर्शन किए और कलशों को दुर्गा मंदिर में स्थापित किया गया। यात्रा में रामगढ़ से आई ताशा पार्टी ने श्रद्धालुओं को खूब झुमाया।
कलश यात्रा में मुख्य रूप से उपप्रमुख संजय गुप्ता, समिति के अध्यक्ष प्रत्यूष राणा, सचिव बिजेश प्रसाद, कोषाध्यक्ष रणधीर सिंह, पूजा प्रभारी प्रीतम राणा, उपाध्यक्ष रणजीत सिंह, श्याम सुंदर राणा, अशोक कुमार सिन्हा, निशु सिन्हा, रावण प्रभारी अनिल राणा, चंदा प्रभारी उत्तम राणा, पूर्व अध्यक्ष बसंत नारायण सिंह, अभिमन्यु राणा, छोटू विश्वकर्मा, सोनू राम, दीपक राम, सुमित गुप्ता, सैनिक सिंह, अर्जुन ठाकुर, दीपक यादव, मुन्ना सिंह, नरेश सिंह समेत सैकड़ों सदस्य और श्रद्धालु मौजूद थे।

















Total Users : 1233939
Total views : 3086622