Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेलकूद क्राइम शिक्षा राजनीति स्वास्थ राशिफल
---Advertisement---

सप्तमी पर निकली भव्य कलश शोभायात्रा, 900 महिलाओं और कन्याओं ने उठाया कलश

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

शंखनाद और वैदिक मंत्रोच्चार के बीच तालाब से भरा गया जल, नवपत्रिका की हुई स्थापना; जनप्रतिनिधियों ने किया शुभारंभ

मयूरहंड (चतरा)। शंखनाद, वैदिक मंत्रोच्चार और मां दुर्गा के जयकारों के बीच शनिवार को मयूरहंड प्रखंड के ढोढ़ी मंधनिया में भक्ति और आस्था का अद्भुत संगम देखने को मिला। दुर्गा पूजा समिति की ओर से दुर्गा सप्तमी के अवसर पर भव्य कलश सह शोभायात्रा निकाली गई। इसमें लगभग 900 महिलाओं और कन्याओं ने कलश लेकर हिस्सा लिया। पारंपरिक परिधान में सजी श्रद्धालुओं की भागीदारी से पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो उठा।

शोभायात्रा का शुभारंभ जिला परिषद उपाध्यक्ष बृज किशोर तिवारी, जेएमएम विधायक प्रत्याशी मनोज चंद्रा, जिला परिषद सदस्य देवेंद्र चंद्रवंशी, मुखिया मनजीत सिंह और मुखिया रामनाथ यादव ने संयुक्त रूप से किया। जनप्रतिनिधियों ने महिलाओं और कन्याओं को कलश और चुनरी भेंट कर उनका उत्साह बढ़ाया।

पूजा समिति की ओर से डोली में नवपत्रिका स्थापित कर शोभायात्रा दुर्गा मंदिर से निकाली गई। यात्रा विभिन्न मार्गों से होते हुए मंधनिया तालाब पहुंची, जहां आचार्य अरुण पंडित के नेतृत्व में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच कलशों में जल भरा गया और नवपत्रिका का विधि-विधान से पूजन हुआ। इसके बाद मां दुर्गा की प्राण-प्रतिष्ठा के लिए आह्वान किया गया। अनुष्ठान संपन्न होने पर शोभायात्रा वापस दुर्गा मंदिर पहुंची, जहां कलशों को विधिवत स्थापित किया गया।

शोभायात्रा के दौरान श्रद्धालु भक्ति संगीत की धुन पर झूमते नजर आए और मां दुर्गा के जयकारों से वातावरण गूंजता रहा। पूजा समिति की ओर से श्रद्धालुओं के बीच शरबत, फल और प्रसाद का वितरण भी किया गया। इस आयोजन ने क्षेत्र की धार्मिक आस्था, सांस्कृतिक परंपरा और सामूहिक सहभागिता की झलक प्रस्तुत की। श्रद्धालुओं में पूजा को लेकर खासा उत्साह रहा और पूरे क्षेत्र में उत्सव का माहौल बना रहा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

कोल माइंस में नौ घंटे बंद रहा कन्वेयर बेल्ट: सात सूत्री मांगों पर मजदूरों का आंदोलन, 22 अक्टूबर को वार्ता का आश्वासन

कुम्हार प्रजापति ट्रस्ट की अनूठी पहल, दुर्गा पूजा पंडालों में आचार्यों को भेंट की दुर्गा सप्तशती की पुस्तक

उपायुक्त ने पुलिस अधीक्षक एवं वरीय पदाधिकारियों के साथ किया दुर्गा पूजा पंडालों का निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ करने के दिए निर्देश

लोहरदगा के कैरो में खूनी वारदात, टांगी से गर्दन काटकर कारी उरांव की हत्या; दो बच्चे गंभीर रूप से घायल

भंडरा के दोनों दुर्गा पूजा पंडालों का भव्य उद्घाटन, जय माता दी के जयकारों से गूंजा क्षेत्र

लोहरदगा के कैरो में खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमारी, लड्डू और जलेबी में मिला अखाद्य रंग

Leave a Comment