दुर्गा पूजा के अवसर पर झरिया (धनबाद) अंचल के सफाई कर्मियों के बीच वस्त्रों का वितरण किया गया। इस पहल के तहत महिला सफाई कर्मियों को साड़ियां, जबकि पुरुष सफाई कर्मियों को पैंट-शर्ट के कपड़े दिए गए। वस्त्र पाकर सफाई कर्मियों के चेहरे पर खुशी देखने को मिली।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में झरिया के नगर प्रबंधक विश्वनाथ भगत, वार्ड संख्या 37 के पार्षद प्रतिनिधि शैलेन्द्र सिंह और वार्ड संख्या 43 के पार्षद प्रतिनिधि आफ़ताब आलम उपस्थित रहे। अतिथियों ने अपने हाथों से सफाई कर्मियों को वस्त्र प्रदान किए। वहीं, स्वच्छता पर्यवेक्षक संजर आलम और अमित पांडे ने भी इस पहल में भाग लेते हुए अपने-अपने क्षेत्रों के सफाई कर्मियों के बीच कपड़ों का वितरण किया।
सफाई कर्मियों के योगदान को सम्मान देने की पहल
आयोजकों ने बताया कि दुर्गा पूजा के अवसर पर सफाई कर्मियों के साथ त्योहार की खुशियां साझा करने और शहर की स्वच्छता में उनके योगदान के प्रति सम्मान प्रकट करने के उद्देश्य से यह पहल की गई। सफाई कर्मी शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। त्योहार के दौरान भी उनकी जिम्मेदारी और मेहनत शहर की व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने में अहम होती है। वस्त्र वितरण के दौरान सफाई कर्मियों में उत्साह का माहौल रहा। इस पहल के माध्यम से उनके योगदान को सम्मान देने के साथ त्योहार की खुशियों में उन्हें भी सहभागी बनाने का प्रयास किया गया।



















Total Users : 1279432
Total views : 3153476